रेसिपी- मुगलई पराठा

रेसिपी- मुगलई पराठा

रेसिपी- मुगलाई पराठा

मुगलाई पराठा बनाने की सामग्री

- 2 कप मैदा
- 4 उबले हुए आलू 
- एक बारीक कटा प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च 
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- बारीक कटा हरा धनिया
- 3 छोटे चम्मच बेसन (घोल बनाने के लिए) 
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च (बेसन के घोल और आलू के मैश के लिए)
- 3 छोटे चम्मच दही  
- 2 छोटे चम्मच टोमेटो या कॉन्टिनेंटल सॉस
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
- एक चुटकी गरम मसाला
- 2 चुटकी अमचूर
- 1 टी स्पून हल्दी
- वेजीटेबल ऑइल (आलू का चोखा बनाने के लिए अलग और पराठा सेंकने के लिए अलग)

गार्निशिंग के लिए

- नमकीन और बारीक कटा प्याज

मुगलई पराठा बनाने के विधि

सबसे पहले तैयार करें आलू का चोखा:
आलू का चोखा बनाने के लिए गैस ऑन कर उस पर कढ़ाई रखें। कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालें। तेल अच्छे से गर्म होने दें। तेल गर्म होने के बाद सबसे पहले उसमें जीरा डालें। जीरा तेल में तड़कने के बाद उसमें प्याज डालें। प्याज गोल्डन ब्राउन होने के बाद उसमें हरी मिर्च एड करें। हरी मिर्च के अच्छे से पकने के बाद स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालें। मसाले अच्छे से पकने के बाद उसमें मैश किए हुए उबले आलू डालें। आलू में जब मसाले अच्छे से मिल जाए तब गैस बंद कर के आलू मैश पर ऊपर से गरम मसाला डालें और मिलाएं।

- मैदे को पराठे बनाने के लिए गूथ लें।

- फिर मैदे की लोई बना कर उसकी रोटियां बना लें। रोटियां बनाने के लिए नॉर्मल तवा या नॉनस्टिक तवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- रोटियां बनाने के लिए लोई को मैदे से ही डस्ट करें। 

- तवे पर सबसे पहले तेल छिड़कें औऱ फिर रोटी को तवे पर डालें।

- रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकने के बाद तवे से उतार लें। 

- सबसे पहले पूरी रोटी पर सॉस फैलाकर टॉपिंग करें। उसके बाद आलू का चोखा स्प्रेड करें। पूरी रोटी पर आलू स्प्रेड करने के बाद उसमें बेसन स्प्रेड करें ( बेसन का घोल पानी नमक से पहले ही तैयार कर लें)

- इसके बार धीमी आंच पर तवे को गर्म करें। चोखे, बेसन और सॉस स्प्रेड वाली रोटी तवे पर डालें। फिर फ्लेम तेज कर के पराठा पलट दें और तेल की मदद से सेंके। दोनों तरफ से पराठा सिकने के बाद तवे से उतार लें।

- फिर पिज्जा कटर या चाकू को 4 या 2 कट लगा दें।

गार्निशिंग

पराठे को प्लेट में रखें और उस पर दही स्प्रेड करें (दही में स्वाद अनुसार नमक जरूर मिलाएं। इसके बाद इसमें सेव या चूड़ा और प्याज स्प्रेड कर सर्व करें।

 

                                                                                                                                                                   -ममता मूलचंदानी, जबलपुर

Created On :   29 May 2018 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story