रेसिपी: पितृ पक्ष में सेवईं बनाने का मन, तो बिल्कुल मत हो परेशान, इस रेसिपी को करें ट्राई, पितर हो जाएंगे खुश
- पितृ पक्ष में बनाएं सेवईं
- सेवईं खाकर पितर हो जाएंगे खुश
- सेवईं बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस समय हमारे पितर पितृलोक से पृथ्वी लोक पर कई जीवों के रूप में आते हैं और अपनी पीढ़ी की तरफ से किए जाने वाले श्राद्ध से तृप्त होते हैं। साथ ही उन पर अपना आशीर्वाद भी बरसाते हैं। इन दिनों कई लोग कई खास चीजें बनाते हैं। लेकिन श्राद्ध में खीर का प्रसाद तो जरूर ही रहता है। इसलिए सभी अपने पितरों के लिए सेवई की खीर जरूर बनाते हैं। अगर आप भी सेवई की खीर बनाना चाहते हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए सेवई की खीर की बहुत ही खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही शानदार सेवई की खीर बना लेंगे। तो चलिए सेवई की खीर बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
सेवई बनाने के लिए सामग्री
सेंवई - 1 कप (100 ग्राम)
घी - 2 बड़े चम्मच
काजू - 1 बड़ा चम्मच
बादाम के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच
पिस्ता के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
केसर के रेशे - 10-12 नग
चीनी - 6 बड़े चम्मच (75 ग्राम)
क्रीम - मलाई - 3-4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On :   11 Sept 2025 6:37 PM IST