Makar Sankranti: इस मौके पर कई जगहों पर बनाई जाती है ​खिचड़ी, आसन है रेसिपी

Makar Sankranti Special Khichdi Recipe In Hindi
Makar Sankranti: इस मौके पर कई जगहों पर बनाई जाती है ​खिचड़ी, आसन है रेसिपी
Makar Sankranti: इस मौके पर कई जगहों पर बनाई जाती है ​खिचड़ी, आसन है रेसिपी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। तिल और गुड़ का त्योहार मकर संक्रांति को खिचड़ी का त्योहार भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस विशेष दिन पर कुछ जगहों पर खिचड़ी बनाने की परम्परा है। इसे उड़द की दाल और चावल के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। खिचड़ी का सेवन संक्रांति के दिन भोजन के रुप में नहीं बल्कि प्रसाद के रुप में बनाया जाता है। त्योहार के मौके पर खाई जाने वाली यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। 

2 से 4 व्यक्तिओं के लिए​​ खिचड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए: चावल: 150 ग्राम, उड़द की दाल: 50 ग्राम, जीरा: आधा चम्मच, देशी घी: 2 बड़ी चम्मच, हींग: 1/2 चुटकी, नमक: स्वाद अनुसार

इस तरह बनाएं खिचड़ी:
खिचड़ी बनाने के लिए आप पहले कुकर में 2 से 3 बड़ी चम्मच घी डाल कर, इसमें जीरा, हींग डालें। इसके बाद दाल और चावल को डाल दें। करीब डेढ़ कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन लगा दें। एक सीटी आने के बाद कुकर को उतार लें और प्रेशर खत्म होने के बाद अचार और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। 

Created On :   14 Jan 2020 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story