सर्दियों में घर पर बनाएं बिहारी रेसिपी लिट्टी चोखा, यहां देखे आसान रेसिपी

रेसिपी सर्दियों में घर पर बनाएं बिहारी रेसिपी लिट्टी चोखा, यहां देखे आसान रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पारंपरिक बिहारी रेसिपी लिट्टी चोखा एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे आप सर्दियों में लंच या डिनर मेनू में शामिल कर सकते हैं। लिट्टी के अंदर सत्तू को भरा जाता है जिससे इसके स्वाद में चार चांद लग जाता हैं। लिट्टी के अंदर जो सत्तू भरा जाता है उसमें कई चीजों का मिश्रण पाया जाता जो इसे काफी चटपटा बना देता है। यह बच्चें और बड़ों के स्वास्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। लिट्टी के साथ आप बैंगन और टमाटर का चोखा बना सकते हैं, यह लिट्टी को खाने का मजा दोगुना कर देगा। आज हम आपको बताएंगे इसे बनाने का बेहद आसान तरीका जिससे आप घर पर ही कुकर की सहायता से इसे बना सकेंगे। यहां देखे इसकी आसान रेसिपी।

वीडियो क्रेडिट- Kabita"s Kitchen

सामग्री
लिट्टी के लिए-
गूंथा हुआ आटा:
गेहूं का आटा - 2 कप
घी - 2 चम्मच
नमक -1/2 छोटा चम्मच
पानी

भरने की तैयारी:
सत्तू (भुना हुआ बेसन पाउडर) - 2 कप
प्याज -1/4 कप
अदरक -1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1.5 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया -1/4 कप
अजवायन-1/2 छोटा चम्मच
कलौंजी -1/2 छोटा चम्मच
सरसों का तेल -2 बड़े चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादअनुसार
कोई अचार मसाला - 1 बड़ा चम्मच

बैंगन टमाटर चोखा:
बैंगन - 1
टमाटर -2
लहसुन की कलियाँ - 3
हरी मिर्च -2
कटी हुई हरी मिर्च -2
कटा हुआ अदरक - 1/2 छोटा चम्मच
कटा हुआ लहसुन - 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादअनुसार
सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच

हरी चटनी:
हरा धनिया - 1/4 कप
पुदीना -1/4 कप
टमाटर -1
हरी मिर्च -2
अदरक (1 इंच
लहसुन की कलियां - 4
नमक स्वादअनुसार
नींबू का रस -1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार

Created On :   2 Dec 2021 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story