रेसिपी: मकर संक्रांति पर सिर्फ 15 मिनट में बनाएं मुरमुरा चिक्की, यहां रही रेसिपी

January 14th, 2023

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। मकर संक्राति का त्यौहार आ गया है। घर पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। घर पर आप भी कई तरह की मिठाई आदि बनाती होंगी। लेकिन आज हम आपके लिए बेहद ही कम समय में बनने वाली एक आसान रेसिपी लेकर आएं हैं।आपने अभी तक  तिल, गुड़ और मूंगफली वाली चिक्की तो बनाई ही होगी। आज हम आपको मुरमुरा चिक्की बनाने सिखाएंगे। इसे आप मात्र 15 मिनट में बना कर तैयार कर सकती हैं। ये खाने में बेहद ही टेस्टी और क्रंची बनती है। इसे बनाने में कम समय के साथ साथ कम सामग्री भी लगती है। मकर संक्रांति पर आप इसे बना कर देख सकती है। आप इसे बनाकरअपने मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं। 

सामग्री

  • 100 ग्राम मुरमुरा
  • 150 ग्राम कटा हुआ गुड़
  • 2 टेबल-स्पून घी + ब्रश करने के लिए

 
वीडियो क्रेडिट-  Sanjeev Kapoor Khazana