घर पर बनाएं टेस्टी  चिकन सैंडविच, यहां देखें रेसिपी

रेसिपी घर पर बनाएं टेस्टी  चिकन सैंडविच, यहां देखें रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबसे पहले  चिकन सैंडविच बनाने के लिए चिकन को बारीक काटकर एक बड़े बर्तन में रख लें। अब इसमे नमक, नीबू का रस, काली मिर्च पाउडर, डालकर अच्छी तरह से मिला कर 10 मिनट के लिए रखदे। मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डाल कर गर्म करें। तेल के गर्म होते ही, चिकन डाल कर 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं। जब चिकन पक जाए तो लहसुन, मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस, थाई चिली सॉस,काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 3से 4 मिनट के लिए पकाएं। तय समय बाद आच बंद कर दें। मीडियम आंच पर एक तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर गरम करें। एक प्लेट में ब्रेड स्‍लाइस रखें, ब्रेड स्‍लाइस पर मेयोनेज़ लगाएं, उसके ऊपर बना हुआ चिकन का मसाला डालकर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्‍लाइस को रखें। मक्खन के गरम होते ही तवे पर सैंडविच रखकर दोनों तरफ से सेंक लें।तैयार है चिकन  सैंडविच। टोमैटो सॉस के साथ मजे से खाइए और खिलाइए।

वीडियो क्रेडिट- Flavours by Mariem

सामग्री 
चिकन ब्रेस्ट - 200 ग्राम
नीबू का रस - 1 छोटा चम्मच
नमक 
1  छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
तेल - 2 बड़े चम्मच
1 चम्मच लहसुन (कटा हुआ) 
1  छोटा चम्मच  मिर्च पाउडर 
½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स 
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
थाई चिली सॉस - 1 बड़ा चम्मच
मेयोनेज़
मक्खन
चीज स्लाइस
सलाद

Created On :   5 March 2022 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story