नेशनल आइस्क्रीम सैंडविच डे 2019 : आइसक्रीम सैंडविच विथ चॉकलेट कुकीज

National Ice Cream Sandwich Day 2019: Ice cream sandwich with chocolate cookies
नेशनल आइस्क्रीम सैंडविच डे 2019 : आइसक्रीम सैंडविच विथ चॉकलेट कुकीज
नेशनल आइस्क्रीम सैंडविच डे 2019 : आइसक्रीम सैंडविच विथ चॉकलेट कुकीज

डिजिटल डेस्क। आइस्क्रीम और सैंडविच दोनों ही खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगते हैं और जैसा कि आज है नेशनल आइस्क्रीम सैंडविच डे है, इसलिए आज हम आपको चॉकलेट कुकीज के साथ आइस्क्रीम सैंडविच बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आइस्क्रीम सैंडविच एक बहुत ही आसानी से बनने वाली लोकप्रिय डिश है। जिसे आप कभी भी बना सकते हैं। किसी भी त्यौहार या पार्टी में आइस्क्रीम सैंडविच एक अटरेक्टिव डिश हो सकती है। आइस्क्रीम सैंडविच का नाम सुनते ही भूख और भी ज्यादा बढ़ जाती है और कोई भी खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाता है। इसे आपके घर पर आए मेहमान तो कभी नहीं भूल पाएंगे।

सामग्री

  • वनिला आइस्क्रीम दो कप
  • चॉकलेट कुकीज एक पैकेट
  • एल्युमीनियम फॉयल पेपर

विधि
आइस्क्रीम सैंडविच को घर पर बनाने के  लिए सबसे पहले दो चॉकलेट कुकीज में वनीला आइस्क्रीम रख कर सैंडविच बनालें। इसके बाद सैंडविच को फॉयल पेपर में लपेट कर फ्रीज में 2 घंटे के लिए जमने के लिए रखे दें। जमने के बाद ये सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी। इसका स्वाद मुलायम और बेहद यमी लगता है। इसे आप अपने बच्चों के लिए कभी भी बना सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

Created On :   2 Aug 2019 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story