रेसिपी - चॉकलेट कप केक

रेसिपी - चॉकलेट कप केक

रेसिपी- चॉकलेट कप केक

सामग्री -

- 2 स्लाइज ब्रेड
- 1 टी स्पून देसी घी 
- 2 टेबल स्पून शुगर सिरप 
- 30 ग्राम कंपाउंड चॉकलेट
- डिसपोजल बाउल या कप केक बाउल


गार्निशिंग के लिए -

- फ्रूट जैम
- विप्ड क्रीम


चॉकलेट कप केक बनाने की विधि

सबसे कंपाउंड चॉकलेट को एक बाउल में डालें। फिर गैस स्टोव पर एक मोटे तले के बर्तन में पानी गर्म होने रखें। अब इस पानी वाले बर्तन में चॉकलेट वाले बाउल को रख दें। ध्यान रहे पानी चॉकलेट बाउल से कम हो, ताकि चॉकलेट में पानी ना जाए और चॉकलेट स्टीम से मेल्ट हो जाए।

जब तक चॉकलेट मेल्ट हो रही है तब तक ब्रेड स्लाइजेज को छोटी कटोरी की मदद से बीच से गोल आकार में काट लें। इसके बाद डिसपोजल बाउल या कप केक बाउल को घी से अच्छी से ग्रीस कर लें। ध्यान रहे घी बाउल में चारों तरफ अच्छे से लगा दें। फिर मेल्ट चॉकलेट को घी से ग्रीस हुए बाउल में डालें और फैला दें। चॉकलेट को इस तरह से फैलाएं कि बाउल हर तरफ से चॉकलेट से कवर हो जाए। अगर चॉकलेट ज्यादा हो तो बाहर निकाल दें।

चॉकलेट से पोर हुए बाउल्स को फ्रीजर में रख दें। जब चॉकलेट अच्छी से फ्रिज हो जाएगी तो वो बाउल्स से चॉकलेट की कटोरियां (कप्स) आसानी से अलग हो जाएंगी। अब इन चॉकलेट कप्स में विप्ड क्रीम डालें, फिर एक स्लाइल ब्रेड का रखें और उस पर शुगर सिरप लगाएं। इस पर विप्ड क्रीम लगाएं और पूरी ब्रेड को विप्ड क्रीम से कवर कर दें। अब एक और स्लाइज ब्रेड का रखें। ये इस दूसरे ब्रेड स्लाइज को अच्छे से शुगर से कवर कर दें। आप चाहें तो ब्रेड के दोनों साइड शुगर सिरप लगा सकते हैं। फिर इस ब्रेड स्लाइज को भी विप्ड क्रीम से सजा दें। आखिर में चेरी या स्ट्रॉबेरी से सजा सकते है। 

                                                                                                                                                                             स्नेहल प्रीतेश सचदेव, यवतमाल

Created On :   3 Jun 2018 7:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story