रेसिपी - शाही वेज बिरयानी

रेसिपी - शाही वेज बिरयानी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेसिपी - शाही वेज बिरयानी

शाही वेज बिरयानी के लिए सामग्री

- 1 बारिक कटी शिमला मिर्च 
- 1 मीडियम से छोटा कटा हुआ आलू 
- 1 स्लाइज किया हुआ प्याज
- 1 बारिक कटी गाजर

खड़े गरम मसाले

- 1 तेज पत्ता 
- 3 से 4 सूखी लाल मिर्च 
- 1 टी स्पून जीरा 
- 2 से 3 छोटी इलाइची
- 2 टुकड़े दालचीनी 
- 3 से 4 लॉन्ग

सूखे मसाले

- 2 टी स्पून शाही बिरयानी मसाला 
- 1 टी स्पून हल्दी
- 2 टी स्पून लाल मिर्च 
- नमक स्वादानुसार
- 270 ML चावल (20 मिनट से 1 घंटे तक भिगो लें) 
- 300 ML पानी
- 2 बड़ा चम्मच तेल

शाही वेज बिरयानी बनाने की विधि-

- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में तेल लें। इसे अच्छे से गर्म करें। फिर तेल में सारे खड़े गर्म मसाले डाल लें। इन्हें लगभग 1 मिनट तक अच्छे से भूनें।

- फिर इसमें सबसे कटा हुआ प्याज डालें और इसे हल्का सा भून लें। अब इसमें शिमला मिर्च डालें। इन्हें भी थोड़ी देर तक भून लें। फिर इसमें कुछ देर बार गाजर मिला दें। कुछ देर पकाएं और आखिर में आलू डाल दें।

- अब और 3 मिनट तक अच्छे से पकाएं और फिर इसमें सूखे मसाले डालें। सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें औऱ फिर इसमें चावल डालें।

- चावल डालने के बाद अच्छे से मिक्स करें और 2 मिनट कर पकाएं।

- अब इसमें पानी डालें और 10 मिनट ढक कर पकाएं। एक उबाल आने तक गैस की आंच तेज रखें और उसके बाद स्लो कर दें।

- 10 मिनट बाद चेक करें और अगर जरुरत लगे तो और 1 मिनट तक पकाएं। फिर इसे गर्मागर्म सर्व करें।

Created On :   6 July 2018 8:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story