Summer Season Mango Recipe: इस समर सीजन घर पर ट्राई करें आम की रबड़ी

By - Bhaskar Hindi |4 April 2019 9:17 AM
Summer Season Mango Recipe: इस समर सीजन घर पर ट्राई करें आम की रबड़ी
डिजिटल डेस्क। गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम। इस गर्म मौसम में हम आम की रबड़ी बनायेंगे। आम की रबड़ी बेहद टेस्टी होती है। ये सभी को काफी ज्यादा पसंद आती है और बनाने में बेहद ही आसान है। आप भी आम की रबड़ी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। ये एक उत्तर भारतीय मिठाई (indian dessert) है जो दूध और आमों से बनती हैं। दूध के साथ मिला हुआ आम का खास स्वाद सभी को बेहद पसंद आयेगा। आप इसे किसी भी आयोजन में डिजर्ट के रूप में भी परोस सकते हैं।
रेसिपी क्विजीन : इंडियन, डिजर्ट- कितने लोगों के लिए : 2 - 4 समय : 30 मिनट से 1 घंटा
आवश्यक सामग्री
1 लीटर फुल क्रीम दूध
100 ग्राम चीनी
कुछ केसर
2 पूरी तरह से पके हुए आम
1 आम छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
50 ग्राम पिस्ता
विधि
- आम की रबड़ी बनाने के लिए एक खुली कड़ाही में दूध गर्म होने रखिए।
- दूध में जब उबाल आए तो उसमें चीनी और केसर मिला दें।
- दूध को अब कम आंच पर उबालते रहे और तब तक उबालें जब तक ये एक तिहाई न हो जाए।
- इस दौरान इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही में चिपके नहीं।
- दूध जब एक तिहाई रह जाए तब इसे ठंडा होने दें।
- अब इसमें सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
- आम की रबड़ी को अच्छा ठंडा होने पर आम के टुकड़ों के साथ सर्व करें।
Created On : 3 April 2019 10:15 AM
Next Story