ऐसे बनता है लेमन कोरिएंडर सूप, यहां देखिए रेसिपी

रेसिपी ऐसे बनता है लेमन कोरिएंडर सूप, यहां देखिए रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेजिटेबल स्टॉक के लिए सब्जियों का इस्तेमाल​ किया जाता है। इसमें आप प्याज, लहसुन, गजार, मशरुम, टमाटर, गोभी और सभी हरी सब्जी को आप 10 से 20 मिनट उबालें। नींबू और कोरिएंडर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले  मीडियम आंच पर एक पैन में वेजिटेबल स्टॉक गर्म करें। जब वेजिटेबल स्टॉक गर्म हो जाए तो नींबू का रस, प्याज, नमक, काली मिर्च और आधा हरा धनिया डालें। उबाल आने दें और इसे 15 मिनट तक धीमी आच पर पकाएं। अब बचे हुए धनिया को बाउल में डालें, अब इस पर सूप डालें और सर्व करें।

वीडियो क्रेडिट - chefharpalsingh

सामग्री
4 चम्मच प्याज (बारीक कटा हुआ)
5 कप वेजिटेबल स्टॉक
3चम्मच नींबू का रस
4चम्मच चिली सॉस
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1/2 कप बरीक कटा हुआ  हरा धनिया 

Created On :   17 Jan 2022 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story