मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर बनाएं मगज के लड्डू

बसंत पंचमी स्पेशल मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर बनाएं मगज के लड्डू

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। बसंत पंचमी को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकि है। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूम धाम से की जाती है। मां सरस्वती को ज्ञान, कला, संगीत और बुद्धिमता की देवी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से आपको इन चीजों में सफलता प्राप्त होती है। इसलिए बसंत पंचमी पर मां को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं और विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। अगर आपने भी अपने घर पर पूजा रखी है तो आप भोग के लिए मगज के लड्डू बना कर तैयार कर सकते हैं। मगज के लड्डू खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगते हैं। आप आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। तो चलिए देखते है कि लड्डू बनाने के लिए आपको किन किन चीजों की आवश्यकता होगी। 

   सामग्री:

  •   बेसन - 2 कप/250 ग्राम
  •   चीनी बूरा - 1 कप/150 ग्राम
  •   घी - 3/4 कप/150 ग्राम
  •   दूध - 2 बड़े चम्मच
  • पानी - 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी पाउडर - 2 चम्मच

वीडियो क्रेडिट-  Masala Kitchen

 

Created On :   16 Jan 2023 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story