वीडियो रेसिपी: ओडिशा की स्पेशल स्वीट डिश छेना पोडा

वीडियो रेसिपी: ओडिशा की स्पेशल स्वीट डिश छेना पोडा

डिजिटल डेस्क। हमारे देश में खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का चलन होता है और भारत एक विविधताओं का देश है, जहां भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन देखने को मिलते हैं। आज हम भी आपको ओडिशा की एक बेहद खास स्वीट डिश छेना पोड़ा की रेसिपी बता रहे हैं। छेना पोड़ा भगवान जगन्नाथ को प्रसाद के रुप में भी चढ़ाया जाता है। तो चलिए शुरु करते हमारी आज की रेसिपी हैं।

सामग्री
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
घी
सूजी
विनेगर या नींबू का रस
ड्रायफ्रूट्स, काजू, बादाम

विधि
छेना पोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दूध गरम करें, दूध में उबाल आने के बाद इसमें विनेगर का घोल मिला दें और अच्छे से चलाएं। इसके बाद इसे करीब 5 मिनट तक और उबालें। इससे दूध फटकर छेना बन जाएगा। अब इस छेने को छान कर एक बाउल में रख लें। अब इसमें सारी सामग्री, घी, इलायची, सूजी और ड्रायफ्रूट्स मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स करें और एक तरफ रख दें। इसके बाद एक बर्तन में नमक डालकर बर्तन को ढ़ककर गर्म करने रख दें। अब एक एल्यूमीनियम के बर्तन की तरी में घी लगाकर इसमें बटर पेपर लगा लें और बटर पेपर के ऊपर भी घी लगा लें। फिर इसमें छेने का बेटर डाल लें और चम्मच से अच्छे से सेट कर लें। अब पहले से गर्म हो रहे नमक डले बर्तन में इस छेने के  बेटर को बर्तन में डालें और ढ़क्कन से कवर कर दें। अब इसे करीब 40 मिनट तक बेक करें। बेक होने के बाद छेना पोडा को ठंडा करके एक प्लेट में निकाल लें। लीजिए तैयार है आपकी ओडिशा की स्पेशल स्वीट डिश छेना पोडा। 

Source- (Cook With Raziya)

 

 

 

 

 


 

Created On :   9 Jun 2019 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story