Bangalore Stampede Case: 'जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को...', बेंगलुरु में मची भगदड़ पर बोली आरसीबी, बयान जारी कर फैंस से की खास अपील

जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को..., बेंगलुरु में मची भगदड़ पर बोली आरसीबी, बयान जारी कर फैंस से की खास अपील
  • चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़
  • 11 लोगों की हुई मौत
  • घटना पर आरसीबी फ्रेंचाइजी ने जारी किया स्टेटमेंट

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर आरसीबी की तरफ से रिएक्शन आया है। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें आगे बताया गया कि जैसे ही भगदड़ की जानकारी मिली तभी सुरक्षा संगठनों की सलाह पर कार्यक्रम की अवधि को छोटा कर दिया गया।

आरसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "दुर्घटना में जान गंवाने वाले और उससे प्रभावित करने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति RCB संवेदना प्रकट करती है। मीडिया में आई उन रिपोर्ट्स पर हम खेद जताते हैं, जिनमें आज दोपहर को बेंगलुरु में फैंस के इकट्ठा होने की बात कही गई। सबकी सुरक्षा और अच्छा स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।" दरअसल, बुधवार शाम आईपीएल 18 सीजन की चैंपियन के लिए ओपन बस परेड करवाए जाने की खबर मीडिया में वायरल हुई थी। इसकी वजह से हजारों लोग सड़क पर एकत्रित हो गए थे।

जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को किया छोटा

इसके साथ ही आरसीबी फ्रेंचाइजी अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया कि जैसे ही चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की जानकारी हमें मिली, हमने तुरंत सुरक्षा संगठनों की सलाह पर कार्यक्रम की अवधि को छोटा कर दिया। बता दें कि बुधवार सुबह RCB टीम मैनेजमेंट ने ओपन बस परेड की पुष्टि की थी। लेकिन, दोपहर 11:56 पर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बुधवार को कोई बस परेड नहीं करवाई जाएगी।

वहीं इस दुर्घटना का बड़ा कारण उन खबरों को बताया जा रहा है जिनमें कहा गया था कि विधान सौधा में सम्मान के बाद आरसीबी की टीम ओपन बस में चिन्नास्वामी के लिए रवाना होगी। इन दोनों ही स्थानों के बीच 1 किमी की दूरी है। कहा जा रहा है कि लोगों के पास टिकट नहीं थे, इसलिए विधान सौधा में RCB टीम के सम्मान के बाद लोग जल्दी चिन्नास्वामी स्टेडियम में एंट्री लेने के लिए दौड़ पड़े थे। बता दें कि इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Created On :   4 Jun 2025 11:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story