CWG Games: साल 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा भारत, 72 देशों के एथलीट लेंगे हिस्सा, इस शहर में होगा आयोजन

साल 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा भारत, 72 देशों के एथलीट लेंगे हिस्सा, इस शहर में होगा आयोजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेलो का महाकुंभ कहे जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स हर चार साल बाद होता है। साल 2026 में टूर्नामेंट का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भारत ने फैसला लिया है कि वह 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा यह निर्णय भारत को खेल में नई गति देने के लिए किया जा रहा है। मौजूदा इवेंट में भारत के 125 एथलीट्स भाग ले रहे हैं।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए लिया गया फैसला- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करके भारत को एक वैश्विक खेल स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए अथक प्रयास किए हैं।'

2030 में भारत गेम्स की करेगा मेजबानी

उन्होंने आगे लिखा, 'केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी देकर इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। यह निर्णय खेलों में हमारी उत्कृष्टता को प्रदर्शित करके एक नई गति प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।'

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत ने साल 2010 में की थी। यह खेल देश की राजधानी नई दिल्ली हुए थे। उस समय भारत ने 101 मेडल जीते थे। इनमें 39 गोल्‍ड, 26 रजत और 36 कांस्‍य शामिल थे। साल 2030 में भारत टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसका आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा क्योंकि यह शहर विश्व स्तरीय स्टेडियम और सुख सुविधाओं लैश है। खेल में 72 देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे।

Created On :   22 July 2026 7:19 PM IST

Tags

Next Story