Commonwealth Games: टूर्नामेंट में भारत ने कब किया था डेब्यू? 1930 से लेकर 2022 तक कैसा रहा प्रदर्शन? कितने मेडल जीते, पहला गोल्ड कब जीता?

टूर्नामेंट में भारत ने कब किया था डेब्यू? 1930 से लेकर 2022 तक कैसा रहा प्रदर्शन? कितने मेडल जीते, पहला गोल्ड कब जीता?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन ग्लासगो शहर करा रहा है। खेल के इस महाकुंभ में इस बार बैडमिंटन, हॉकी समेत 10 खेलों को शामिल नहीं किया गया है। यह गेम 2 सप्ताह तक चलेगा वहीं, आखिरी खेल 2 अगस्त को खेला जाएगा। इस इवेंट में भारत के 125 एथलीट्स भाग ले रहे हैं। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे स्टार एथलीट्स से सभी को मेडल की उम्मीद है। इसी बीच आइए आपको बता देते हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत कैसा प्रदर्शन रहा है और भारत ने कितने मेडल जीते हैं?

भारत ने इस खेल में कब डेब्यू किया?

कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हर 4 साल बाद होता है। इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 564 मेडल जीत चुका है। इसमें 203 गोल्ड, 189 सिल्वर और 171 ब्रॉज शामिल हैं। इस खेल की शुरुआत 16 अगस्त 1930 को हुई थी। इंडिया ने 1930, 1950, 1962 और 1986 को छोड़कर सभी में हिस्सा लिया। भारतीय एथलीटों ने इस खेल में 1932 में डेब्डू किया था।

इंडिया ने पहला गोल्ड कब जीता?

कॉमनवेल्थ गेम्स में मिल्खा सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में पीला तमगा जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने साल 1958 में मेंस 440 यार्ड इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। इसी साल भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीता। दूसरा मेडल हेवीवेट पहलवान लीला राम ने मेंस 100 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में जीता। दिवंगत पिस्टल शूटर जसपाल राणा सबसे सफल एथलीट रहे हैं। उन्‍होंने 9 गोल्‍ड, 4 सिल्‍वर और 2 कांस्‍य पदक जीते। नई दिल्‍ली में हुए 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 101 मेडल जीते थे। इनमें 39 गोल्‍ड, 26 रजत और 36 कांस्‍य शामिल हैं।

साल 1934 से लेकर 2022 तक भारत का सफर

संस्करण

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पोजिशन

लंदन 1934

001112वां
सिडनी 1938

0

000-

वैंकूवर 1954

0000-

कार्डिफ 1958

21038वां

किंग्स्टन 1966

343106वां

एडिनबरा 1970

53412

6वां

क्राइस्टचर्च 1974

48315

6वां

एडमंटन 1978

54615

6वां

ब्रिस्बेन 1982

583165वां

ऑकलैंड 1990

13811325वां

विक्टोरिया 1994

6117246वां

क्वालालंपुर 1998

710825

सातवां

मैनचेस्टर 2002

30

22

17

69

चौथा

मेलबोर्न 2006

22

17

11

50

चौथा

नई दिल्ली 2010

38

27

36

101

दूसरा

ग्लासगो 2014

15

30

19

64

पांचवां

गोल्ड कोस्ट 2018

26

20

20

66

तीसरा

बर्मिंघम 2022

22

16

23

61

चौथा

कुल

203

190

190

564

-

कॉमनवेल्थ गेम्स में जब से भारत खेल रहा है अब तक किस खेल में कितने पदक जीते हैं?

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

शूटिंग

63

44

28

135

रेसिंग493927115
वेटलिफ्टिंग46 51 36133
मुक्केबाजी1113 2044
बैडमिंटन10 8 1331
टेबल टेनिस10 51328
एथलेटिक्स6141636
तीरंदाजी3148
हॉकी1416

स्क्वैश

1225
टेनिस1 124
लॉन बाउल्स1102

पावरलिफ्टिंग

1012

जूडो

05611

जिम्नास्टिक्स

0123

क्रिकेट

0101

स्विमिंग

0011

Created On :   22 July 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story