IND vs ZIM T20 Series: भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का आगाज कल से, जानें कहां..कब और कितने बजे से शुरू होगा पहला मुकाबला?

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का आगाज कल से, जानें कहां..कब और कितने बजे से शुरू होगा पहला मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये टीम इंडिया की तीसरी सीरीज है, लेकिन अभी तक टीम को एक भी जीत नहीं मिली है। अब सब की नजरें कल होने वाले मैच पर है। वैसे तो दोनों टीमों में से फेवरेट टीम इंडिया है, लेकिन उसके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा भी टीम इंडिया को मैच से पहले चेता चुके हैं कि उन्हें कम आंकने की गलती न करें। उन्होंने कहा कि ये सीरीज एकतरफा नहीं होगी, दोनों टीमों के पास जीतने के बराबर के मौके होंगे। सबसे ज्यादा दबाव में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच कल (23 जुलाई, गुरुवार) को हरारे सपोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे होगी। टॉस 4 बजे फेंका जाएगा।

यहां देखें लाइव प्रसारण

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले इस पहले मैच का प्रसारण Unit8 स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर होगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे - सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवी, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिलंटन शुम्बा, तफादजवा सिगा।

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

Created On :   22 July 2026 3:18 PM IST

Tags

Next Story