Women's ODI World Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का दबदबा कायम, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला वर्ल्ड कप 2025 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज 5 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाना है। भारतीय महिला टीम की कमान हरमपनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान फातिमा सना हैं। बता दें कि, भारतीय महिला टीम आज तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव का माहौल है। इस कारण भारतीय क्रिकेट पुरुष टीम की तरह महिला खिलाड़ी भी पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगी।
भारतीय महिला टीम का दबदबा कायम
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें हर बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है और पड़ोसी पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत पाया है।
हेड टू हेड
खेले गए मैच-11
भारत-11 जीते
पाकिस्तान- 00 जीते
पहला मैच- 30 दिसंबर, 2005 (भारत जीता)
सबसे हालिया मैच-6 मार्च, 2022 (भारत जीता)
पिच रिपोर्ट
आर. प्रेमदासा स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है, और यहां कई बड़े स्कोर वाले मैच खेले गए हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को विकेट मिल सकता है।
मैच डिटेल्स
मैच- भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला, मैच 6, महिला विश्व कप 2025
वेन्यू- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
समय रविवार- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार
संभावित प्लेइंग XI
भारत महिला: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
पाकिस्तान महिला: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज़, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल
Created On :   5 Oct 2025 12:51 PM IST