IPL 2025: शुभमन-सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी ने सुनिश्चित की GT की जीत, दोनों ने मिलकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ियां

- शुभमन-सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी ने सुनिश्चित की GT की जीत
- शुभमन-सुदर्शन ने की रन-चेज के दौरान सबसे बड़ी साझेदारी
- रन-चेज के दौरान शुभमन-सुदर्शन ने की 210 रनों की पार्टनरशिप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर रविवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 10 विकेटों से शानदार जीत हासिल की। टीम की ऐतिहासिक जीत में कप्तान शुभमन गिल और ओपनर साई सुदर्शन की अहम भूमिका रही थी। मैच में दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और बिना किसी नुकसान के टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस मैच में बने कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स पर।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 200 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में गिल और सुदर्शन ने पारी की शुरुआत करने के साथ टीम को जीत दिलाने तक क्रीज पर डटे रहे थे। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 205 रनो की साझेदारी की थी। बता दें, गिल और सुदर्शन के बीच हुई ये साझेदारी रन चेज के दौरान हुई सबसे बड़ी साझेदारी थी।
रन-चेज के दौरान सबसे बड़ी साझेदारी
साई सुदर्शन और शुभमन गिल - पहला विकेट: 205 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2025
डेविड वार्नर और नमन ओझा - दूसरा विकेट: 189* बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2012
गौतम गंभीर और क्रिस लिन - पहला विकेट: 184* बनाम गुजरात लायंस, 2017
इसके अलावा किसी भारतीय जोड़ी की ये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। बता दें, इसके पहले भी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मैच में 210 रनों की पार्टनरशिप की थी। साथ ही ये लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी थी।
भारतीय जोड़ी की सबसे बड़ी शतकीय साझेदारी
साई सुदर्शन और शुबमन गिल - 210 बनाम सीएसके, 2024
साई सुदर्शन और शुबमन गिल - 205 बनाम डीसी, 2025
बिना विकेट खोए सबसे बड़ा सफल रन चेज
गुजरात टाइटंस - 200 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स - 184 बनाम गुजरात लायंस, 2017
चेन्नई सुपर किंग्स - 179 बनाम पंजाब किंग्स, 2020
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 178 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2021
Created On :   19 May 2025 12:17 AM IST