- अहमदाबाद और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट के भूमि पूजन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे पीएम मोदी
- कोरोना गाइडलाइंस के साथ दिल्ली में 10 महीने बाद खुले स्कूल, खुश नजर आए बच्चे
- यूपी में आज बीजेपी के 10 उम्मीदवार एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
- बंगालः बीजेपी नेता शुभेंद्र अधिकारी आज दोपहर 3 बजे कोलकाता में करेंगे रोड शो
- दिल्ली: 26 जनवरी को निकलने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ SC में आज होगी सुनवाई
Asian Games : 13वें दिन आए 6 मेडल, महिला हॉकी टीम गोल्ड चूकी
हाईलाइट
- सेलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक।
- महिला स्क्वाश टीम फाइनल में पहुंची, गोल्ड की उम्मीदें
- बॉक्सिंग 49kg भारवर्ग में अमित पंगाल फाइनल में पहुंचे।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 6 पदक जीतकर अपने कुल पदकों की संख्या 65 कर ली है। शुक्रवार को भारत के खाते में 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल आए। इनमें सेलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। 49er FX वुमन्स सेलिंग में वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर की टीम ने भारत को सिल्वर दिलाया। वहीं हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 सेलिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा पुरुषों की सेलिंग टीम अशोक ठक्कर और गणपति चेंगप्पा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने 49er FX मेन्स सेलिंग में यह पदक जीता।
इधर, महिला हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम को जापान ने 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय महिला टीम का हॉकी में 36 साल बाद गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। हॉकी टीम को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि यह भी भारत के लिए एक बड़ा अचीवमेंट रहा क्योंकि महिला हॉकी में 20 साल बाद भारतीय टीम के हिस्से सिल्वर आया।
बॉक्सिंग में भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा। बॉक्सिंग में विकास कृष्ण 75 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल से पहले अनफिट करार दिए गए, जिसकी वजह से भारत को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। वहीं 49kg भारवर्ग में अमित पंगाल फाइनल में पहुंच गए। अमित ने फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से हराकर कम से कम सिल्वर पक्का कर लिया।
स्क्वॉश के मेन्स टीम इवेंट में भी भारत को ब्रॉन्ज मिला। सौरव गौशाल और हरिंदर पाल सिंह संधू की टीम सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाड़ियों से 2-0 से हार गई। वहीं महिला स्क्वॉश टीम ने मलेशिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यहां भी भारत का कम से कम सिल्वर पक्का हो गया है। बता दें कि भारत इस समय 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।
LIVE UPDATES DAY 13 - Fri, 31 Aug 2018
डाइविंग
08.40 PM : दिन के आखिरी इवेंट, मेन्स 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में भारत के कोंगब्रेलात्पम रामानंदा शर्मा 12 वें स्थान पर रहे।
हॉकी
08.00 PM : महिला हॉकी के फाइनल में जापान ने भारत को 2-1 से हराया। भारत को 20 साल बाद हॉकी में सिल्वर मिला।
बॉक्सिंग
05.05 PM : 49kg भारवर्ग में अमित पंगाल फाइनल में पहुंचे। अमित ने फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से हराया।
स्क्वॉश
04.30 PM : मेन्स टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज। सौरव गौशाल और हरिंदर पाल सिंह संधू सेमीफाइनल में हारे।
डाइविंग
2:22 PM- भारत के रामानंद शर्मा ने पुरुषों के 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में क्वालिफाई किया।
बॉक्सिंग
11:44 AM- भारत के विकास कृष्ण 75 किग्रा सेमीफाइनल से पहले अनफिट करार दिए गए, उन्हें अब ब्रॉन्ज से संतोष करना होगा।
स्क्वाश
11:35 AM- महिला टीम सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 2-0 से हराया और फाइनल में किया प्रवेश।
टेबल टेनिस
11:10 AM- भारत की मनिका बत्रा महिला एकल राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग से पांचवा सेट 4-11 से हारी और यहीं पर उनके सफर की समाप्ती हुई।
टेबल टेनिस
11:04 AM- भारत की मनिका बत्रा महिला एकल राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग को चौथे सेट में वापसी करते हुए यह सेट 11-6 से जीता।
टेबल टेनिस
10:49 AM- भारत की मनिका बत्रा महिला एकल राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग के खिलाफ पहला सेट 2-11 और दूसरा सेट 8-11 से हारीं।
सॉफ्ट टेनिस:
10:20 AM- भारत ने महिला टीम प्रारंभिक समूह ए मैच में मंगोलिया को 3-0 से हराया।
जूडो
9:28 AM- महिला+78 किग्रा मुकाबले में भारत की राजविंदर कौर रेपेचेज स्पर्धा में चीनी ताइपे की जिआवेन से हारीं।
साइकलिंग
9:11 AM- रेपेचेज में छठे स्थान पर रहकर रंजीत सिंह राउंड-2 के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सके हुए बाहर।
वॉलीबॉल
9:04 AM- भारतीय महिला टीम क्लासिफिकेशन 9वें-10वें स्थान के मुकाबले में चीनी ताइपे से 21-25, 16-25, 15-25 हारी।
वॉलीबॉल
8:32 AM- भारतीय महिला टीम क्लासिफिकेशन 9वें-10वें स्थान के मुकाबले में चीनी ताइपे से दूसरे सेट में 16-25 से पिछड़ रही है।
भारत 13वें दिन इन खेलों में हिस्सा लेगा
मुक्केबाजी- 4.45 PM
पुरुषों का लाइट फ्लाइवेट (49 किलो सेमीफाइनल)- अमित पांघल बनाम पालम कार्लो पालम
पुरुषों का मिडिलवेट (75 किलो सेमीफाइनल)- विकास कृष्ण बनाम अमानुल अबिलखान
ब्रिज- 8:00 AM
कनोइ-कयाक फर्राटा : 7:30 AM
कनोइ सिंगल्स : 200 मीटर महिला हीट
कयाक सिंगल्स : 200 मीटर महिला हीट
कयाक सिंगल्स : 200 मीटर पुरुष हीट
केनोइ डबल्स : 200 मीटर पुरुष हीट
साइकिलिंग- 7:42 AM
हॉकी
महिला हॉकी फाइनल : भारत बनाम जापान, 6:30 PM
जूडो - 7:42 AM
पुरुष : 100 किलो एलिमिनेशन दौर
महिला : प्लस 78 किलो क्वार्टर फाइनल
सेलिंग - 10:30 AM
टेबल टेनिस - 9:30 AM
पुरुष सिंगल्स : शरत कमल बनाम चुआंग चिहुआन
वॉलीबॉल - 7:30 AM
महिला क्लासीफिकेशन नौवे दसवें स्थान का मुकाबला : भारत बनाम चीनी ताइपे
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।