- महाराष्ट्र: ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत, आठ अन्य घायल
- हेलीकॉप्टर दुर्घटना : फ्रांस के अरबपति राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
- स्विस मतदाताओं ने किया फैसला: देश में अब सार्वजनिक जगहों पर नहीं पहन सकेंगे बुर्का
- भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामला : सेना के एक अधिकारी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आज टीकरी बॉर्डर पर बसंती चोले में नजर आएंगी 50 हजार महिलाएं
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का धमाका, कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदा
हाईलाइट
- भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया।
- पहले मैच में भारतीय टीम मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से हरा चुकी है।
- भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब 25 अगस्त को दक्षिण कोरिया से है।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में कजाकिस्तान को 21-0 से रौंद दिया है। इससे पहले भारतीय टीम पूल-बी के अपने पहले मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से हरा चुकी है।
मंगलवार को हुए मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम भारतीय टीम के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आई। हालत यह रही कि हर तीसरे मिनट में भारतीय स्ट्राइकर्स गोल करती गईं। मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम की चार खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनाई। इनमें गुरजीत कौर ने 4 और नवनीत कौर, लालरेमसियामी व वंदना कटारिया ने 3-3 गोल दागे। इनके अलावा नवजोत कौर और लिलिमा मिंज ने 2-2 और नेहा गोयल, उदिता, मोनिका व दीप ग्रेस एक्का ने 1-1 गोल किए। पूल बी के मैच में भारत ने 18 खिलाड़ियों को आजमाया, जिसमें से 10 खिलाड़ियों ने विरोधी गोलपोस्ट पर सेंध लगाई।
एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में हांगकांग को 22-0 से हराया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने पूल में टॉप पर आ गई है। पूल-ए में जापान की टीम टॉप पॉजिशन पर है।
Group-stage showdowns continue on the second day of the women's hockey event at the 18th Asian Games 2018 on 21st August. Here's how each team stands after the conclusion of day two. #IndiaKaGame#AsianGames2018pic.twitter.com/doWH7PmfXQ
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2018
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम FIH रैंकिंग में नौंवे स्थान पर है, जबकि कजाखस्तान 34वें स्थान पर है। एशियन गेम्स में भारत सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है। भारतीय टीम का अगल मुकाबला अब 25 अगस्त को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होना है।
गौरतलब है कि सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।
[gallery]
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।