बैडमिंटन : यू फेई बनीं चीन ओपन की नई चैंपियन

Badminton: Yu Fei became the new champion of China Open
बैडमिंटन : यू फेई बनीं चीन ओपन की नई चैंपियन
बैडमिंटन : यू फेई बनीं चीन ओपन की नई चैंपियन

फोझाउ (चीन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर तीन चीन की चेन यू फेई ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर रविवार को चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

तीसरी सीड यू फेई ने महिला एकल के फाइनल में ओकुहारा को 9-21, 21-12, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। चीनी खिलाड़ी ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में चौथी सीड ओकुहारा को मात दी। चीनी खिलाड़ी की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है।

यू फेई ने इस जीत के साथ ही ओकुहारा के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 4-4 का कर लिया है। फेई ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी ओकुहारा को हराया था।

Created On :   10 Nov 2019 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story