- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- FIFA World Cup 2018 denmark beat peru by 1-0 Mordovia Arena Saransk
दैनिक भास्कर हिंदी: FIFA World Cup : डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया

हाईलाइट
- FIFA World Cup 2018 के ग्रुप सी में डेनमार्क ने शानदार आगाज करते हुए पेरू को 1-0 से हरा दिया।
- मैच का एकमात्र गोल स्ट्राइकर यूसुफ युरारी पॉलसन ने 58वें मिनट में बॉक्स के अंदर से किया।
- ये विश्व कप इतिहास में डेनमार्क का 28वां गोल है और सभी गोल बॉक्स के अंदर से मारे गए हैं।
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। FIFA World Cup 2018 के ग्रुप सी में डेनमार्क ने शानदार आगाज करते हुए पेरू को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्ट्राइकर यूसुफ युरारी पॉलसन ने 59वें मिनट में बॉक्स के अंदर से किया। बता दें कि 36 साल बाद विश्व कप में भाग ले रहे पेरू ने लगातार हमले किए, लेकिन अंतिम पलों में हुई चूक के कारण आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा।
पॉलसन ने इस तरह किया गोल
मैच में शानदार खेल रहे डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन की भूमिका इस गोल में अहम रही। एरिक्सन मैदान के बीच से बॉल को लेकर आगे बढ़े थे। उन्होंने बड़ी कुशलता के साथ पेरू के दिग्गज खिलाड़ियों को छकाते हुए बॉल को पॉलसन की तरफ बढ़ाया। पॉलसन भी इस मौके को भुनाने से नहीं चूके और उन्होंने 10 गज की दूरी से गोलकीपर पेड्रो गालिसे को छकाकर गोल कर दिया।
VAR सिस्टम का उपयोग
मैच रेफरी को इस मुकाबले में भी एक बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके बाद मैच रेफरी को अपना नतीजा बदलना पड़ा। पेरू को 44वें मिनट में वीडियो सहायक रेफरी (VAR) की मदद से पेनल्टी मिली थी। कुएवा पेनल्टी लेने के लिये आये लेकिन उनका शॉट हवा में लहराता हुआ क्रास बार के काफी ऊपर से बाहर चला गया।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: FIFA World Cup : मोरक्को के अजीज ने किया आत्मघाती गोल, ईरान 1-0 से जीती
दैनिक भास्कर हिंदी: Fifa World Cup 2026 - इतिहास में पहली बार तीन देशों में संयुक्त रूप से आयोजित होगा विश्वकप
दैनिक भास्कर हिंदी: FIFA WORLD CUP 2018 : इस बार भी पाकिस्तान में बनी फुटबॉल से होंगे मैच
दैनिक भास्कर हिंदी: FIFA World Cup : ऑक्टोपस पॉल के बाद अब ये बिल्ली करेगी भविष्यवाणी