- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- FIFA World Cup Draw : Group teams finals in a ceremony in kremlin
दैनिक भास्कर हिंदी: FIFA World Cup Draw : ग्रुप टीमें फाइनल, रूस-सऊदी अरब के बीच पहला मुकाबला
डिजिटल डेस्क, क्रिमलीन। अगले साल रूस में होने वाले फीफा वर्ल्डकप के ग्रुप फाइनल हो गए हैं। शुक्रवार को रूस के क्रिमलिन में इसके लिए ड्रॉ निकाला गया। इसमें गत विजता जर्मनी को ग्रुप-F में मैक्सिको, स्वीडन और दक्षिण कोरिया के साथ रखा गया है। वहीं पिछले वर्ल्डकप की उप विजेता अर्जेंटिना को क्रोएशिया, आईसलैंड और नाइजीरिया के साथ ग्रुप-D में रखा गया है।
14 जून से 15 जुलाई 2018 के बीच यह वर्ल्डकप आयोजित होगा। इसमें 32 टीमें भाग ले रही हैं। जिन्हें आठ अलग-अलग ग्रुपों में बांटने के लिए आज ड्रॉ निकाले गए। ग्रुप फाइनल होने के बाद बताया गया कि वर्ल्डकप-2018 का ओपनिंग मैच 14 जून को मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। वहीं जर्मनी अपने अभियान की शुरुआत मैक्सिको के खिलाफ करेगा।
फाइनल ग्रुप पॉजिशन :
ग्रुप ए: रुस, उराग्वे, मिस्र, सऊदी अरब
ग्रुप बी पुर्तगाल, स्पेन, ईरान, मोरक्को
ग्रुप सी फ्रांस, पेरू, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप डी अर्जेंटीना, क्रोएशिया, आईसलैंड, नाइजीरिया
ग्रुप ई ब्राजील, स्विटजरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया
ग्रुप एफ जर्मनी, मैक्सिको, स्वीडन, दक्षिण कोरिया
ग्रुप जी बेल्जिजम, इंग्लैंड, पनामा, ट्यूनीशिया
ग्रुप एच पोलैंड, कोलंबिया, सेनेगल, जापान
Here they are! The groups for the 2018 FIFA World Cup Russia!
— #WorldCupDraw (@FIFAWorldCup) December 1, 2017
Which game are you most looking forward to?! #WorldCupDraw pic.twitter.com/CYBTaqkgpF
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।