FIFA WC: फ्रांस-क्रोएशिया में खिताबी भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर भारी

FIFA  World Cup finals will be played  Croatia vs France today
FIFA WC: फ्रांस-क्रोएशिया में खिताबी भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर भारी
FIFA WC: फ्रांस-क्रोएशिया में खिताबी भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर भारी
हाईलाइट
  • 1998 का विश्व विजेता रह चुका है फ्रांस
  • क्रोएशिया पहली बार विश्वकप जीतने के लिए खेलेगा
  • क्रोएशिया और फ्रांस के बीच होगी खिताबी भिडंत
  • फीफा विश्वकप का फाइनल मैच आज

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। 14 जून से शुरू हुए 21 वें फुटबॉल विश्वकप का फाइनल मैच मेजबान टीम फ्रांस और क्रोएशिया के बीच आज लुझनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 1998 में फ्रांस ने ब्राजील को फाइनल में हराया था। पहले से रोमाचंक बताए जा रहे इस मुकाबले में देखना होगा कि क्या फ्रांस के रूप में पुराना चैंपियन मिलेगा या फिर क्रोएशिया के रूप में 10 वां नया विश्व विजेता। 32 दिनों की इस जंग के बाद आज रात साढ़े आठ बजे से खिताबी मुकाबला शुरू हो जाएगा। 

 

 

Image result for फ्रांस क्रोएशिया

 

फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। फ्रांस के पास फाइनल खेलने का अनुभव है, लेकिन बात क्रोएशिया की जाए तो वो पहली बार फाइनल खेलेगी। 

 

Image result for क्रोएशिया विजेता 

 

 

क्रोएशिया के मुकाबले फ्रांस को इस विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि जिस तरह से क्रोएशियाई नॉकआउट में खेल हैं उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। टीम के कोच डिडिएर डेशचैंप खुद इस बात को कह चुके हैं। अगर इस मुकाबले में फ्रांस विजेता बनता है तो कई नए इतिहास रचेगा। फ्रांस के कोच डेशचैंप तीसरे ऐसे फुटबॉलर बन जाएंगे, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में विश्व कप जीता हो।

 

 

Image result for फ्रांस क्रोएशिया

 

 

पिछले 20 सालों तीसरी बार फाइनल में पहुंचे फ्रांस के पास दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है। इससे पहले साल 1998 में फ्रांस विश्वकप अपने नाम किया था। फ्रांस के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा को 2016 यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ मिली हार अच्छी तरह ध्यान है। तभी बेल्जियम के खिलाफ जीत मिलते ही वह ड्रेसिंग रूम में चिल्लाकर बोले, हमने दो साल पहले जो किया वह अब नहीं कर सकते। हम विजेता नहीं बने हैं अभी एक मुकाबला और बाकी है, जब हम फाइनल जीत जाएं तब जश्न मनाएं अभी नहीं। पोग्बा की यह बात कोच डेशचैंप समेत पूरी टीम ध्यान से सुन रही थी।

 

 

Image result for फ्रांस क्रोएशिया

 

 

दरअसल पोग्बा खुलासा करते हैं कि जर्मनी को सेमीफाइनल में हराने के बाद फ्रांस ने यह मान लिया था कि वह चैंपियन हो गए हैं। उस टीम के 8 खिलाड़ी यहां हैं। फ्रांस वह गलती दोहराने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि उसका फोकस पूरी तरह से विजेता बनने है और वह क्रोएशियाई टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं। बात क्रोएशिया टीम के जाए तो 40 लाख जनसंख्या वाले इस देश ने विश्वकप कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीमों बेहद रोमांचक तरीके से मात दी है। विश्व कप के तीन नॉकआउट मुकाबले अतिरिक्त समय और शूटआउट में जीतकर फाइनल का सफर तय करनी वाली क्रोएशिया पहली टीम है।

 

 

Image result for फ्रांस क्रोएशिया

 


1998 के सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों मिली हार को इस टीम ने पीछे छोड़ फाइनल में जगह बना ली है। टीम के विश्वास का यही कारण है। कोच दालिच, कप्तान मोड्रिक, इवान राकिटिच समेत पूरी टीम खुली आंखों से पहली बार विश्व विजेता बनने का सपना देख रही है। तीन मुकाबले अतिरिक्त समय में खेलकर एक अतिरिक्त मैच खेल चुकी क्रोएशिया थककर भी कुछ कर गुजरने को तैयार है। बुखार के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ 120 मिनट तक खेले इवान राकिटिच का कहना है कि विजेता बनने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। क्रोएशिया टीम के रोल मॉडल मोड्रिक इस विश्व कप में सबसे ज्यादातर देर तक 604 मिनट खेले हैं। 

 

 

 

Image result for फ्रांस क्रोएशिया

 

 

इन 10 खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
फ्रांस और क्रोएशिया दोनों टीमों को यहां तक लाने में उनके पांच-पांच खिलाड़ियों ने अहम किरदार निभाया। टूर्नामेंट से पहले ब्राजील, अर्जेटीना, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड और जर्मनी को खिताब का तगड़ा दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन वे क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा सकीं। वहीं, फ्रांस और क्रोएशिया ने अपने-अपने मुकाबलों में बड़ी टीमों की तरह गलतियां नहीं दोहराईं। फ्रांस की ओर से किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, पॉल पोग्बा, एनगोलो कान्टे, हुगो लोरिस और क्रोएशिया के लुका मोड्रिच, इवान रकिटिच, मारियो मांजुकिच, इवान पेरिसिच, डेनियल सुबासिच अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी है। 

 

 

 

फ्रांस का पलड़ा भारी 
विश्वकप के 21 वें संस्करण में रिकॉर्ड बताते हैं कि खिताबी मुकाबले में फ्रांस का पलड़ा ज्यादा भारी है। इस विश्वकप में फ्रांस का कोई मैच एक्स्ट्रा टाइम में नहीं गया, जबकि क्रोएशिया ने नॉकआउट के सारे मैच एक्स्ट्रा टाइम में ही जीते। दोनों के बीच विश्वकप में अब तक एक मुकाबला 1998, सेमीफाइनल हुआ, जिसे फ्रांस ने 2-1 से जीता था। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दोनों 5 बार आमने-सामने हुईं हैं। जिनमें फ्रांस ने शुरुआती 3 मैच 1998, 1999 और 2000 में जीत हासिल की, जबकि 2 मैच 2004 और 2011 बराबरी पर छूटे थे।

 

 

 

 

एक्स्ट्रा टाइम का फेक्ट
अब तक हुए 20 विश्वकप में 7 बार फाइनल एक्स्ट्रा टाइम तक पहुंचा। इसमें दो बार 1994 और 2006 में मैच का परिणाम पेनल्टी शूट आउट में निकला। पिछले तीन विश्वकप 2006, 2010 और 2014 का फाइनल का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में ही हुआ। 2006 में इटली ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 5-3, 2010 में स्पेन ने नीदरलैंड को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 और 2014 में जर्मनी ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया था।

 

 


क्रोएशिया के आंकड़े 

  • 20वीं रैंकिंग के साथ क्रोएशिया फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचले रैंक की टीम है।
  • 14 सर्वाधिक पीले कार्ड क्रोएशिया को दिखाए गए।
  • 8 खिलाड़ियों ने क्रोएशिया के लिए 12 गोल किए है। जिसमें एक आत्मघाती गोल भी शामिल है।
  • 166 किलोमीटर इंग्लैंड के खिलाफ दौड़े हैं ब्रोजोविच।
  • राकिटिच ने इस सत्र में सर्वाधिक 70 मैच खेले हैं। 55 बार्सिलोना के लिए और 15 क्रोएशिया के लिए
  • 3 बार नॉकआउट मुकाबलों में पिछड़कर वापसी की है क्रोएशिया ने
 
 

फ्रांस के आंकड़े

  • फ्रांस और स्पेन विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंचकर विजेता बने हैं।
  • 13 शॉट ओलिवर जिरू ने लिए हैं, लेकिन कोई गोल नहीं हुआ। 1966 के बाद यह सर्वाधिक बिना गोल के प्रयास हैं।
  • मबापे ने गोल किया तो फाइनल में पेले के बाद गोल करने वाले दूसरे टीनएजर होंगे।
  • 48 बार विरोधियों से कब्जा हासिल किया है नगोले कोंटे ने, यह इस विश्व कप में सर्वाधिक है।
  • 03 तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे विश्व कप के फाइनल में उतरने वाले कायलिन मबापे 
  • 03 डिफेंडरों ने इस विश्व कप में गोल किए हैं फ्रांस के लिए 1998 में भी तीन ही डिफेंडरों ने फ्रांस के लिए गोल किए थे।
  • विश्व कप के फाइनल में फ्रांस ने चार गोल किए हैं इनमें से तीन गोल सेट पीस पर आए हैं।
  • 09 मिनट 12 सेकेंड ही फ्रांस इस विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ पिछड़ा है।
 
 

Image result for फ्रांस क्रोएशिया

 

 

संभावित टीम:
क्रोएशिया-सुबासिच (गोलकीपर), लुका मोड्रिक  (कप्तान), सिमे वरसाल्को, देजान लोवरेन, विडा, इवान स्तिरनिच, इवान राकिटिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, एंटे रेबिच, इवान पेरेसिच, मारियो मैंजुकिच


फ्रांस-ह्यूगो लॉरिस (कप्तान, गोलकीपर), बेंजामिन पेवर्ड, राफेल वराने, सैमुअल उमटीटी, ल्यूकास हेर्नांडेज, पॉल पोग्बा, नगोले कोंटे, कालियन मबापे, एंटोनी ग्रीजमैन, मटूडी, ओलिवर जिरू

Created On :   15 July 2018 5:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story