- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
FIFA WC : सुआरेज और कवानी ने दागे गोल, उरुग्वे ने रूस को 3-0 से हराया
हाईलाइट
- FIFA World Cup 2018 में खेले गए ग्रुप A के मैच में उरुग्वे ने दस खिलाड़ियों से खेल रही मेजबान रूस को 3-0 से शिकस्त दी है।
- उरुग्वे ग्रुप A में टॉप पर आ गई है।
- रूस को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है।
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। FIFA World Cup 2018 में खेले गए ग्रुप A के मैच में उरुग्वे ने दस खिलाड़ियों से खेल रही मेजबान रूस को 3-0 से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ उरुग्वे ग्रुप A में टॉप पर आ गई है। वहीं रूस को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। दोनों ही टीमें राउंड ऑफ-16 में जगह बना चुकी है। राउंड ऑफ 16 में ग्रुप A की टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप B के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। वहीं ग्रुप A की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप B के टॉप टीम से भिड़ेगी।
समारा एरीना में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने आज कुछ बदलाव किए। उरुग्वे ने अपनी शुरुआती लाइनअप में चार जबकि रूस ने तीन बदलाव किए। मैच के पहले हॉफ से ही उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 9वें मिनट में ही रूस के गज़िंस्की को फाउल करने के लिए येलो कार्ड दिखाया गया। इसके बाद मैच के 10वें मिनट में उरुग्वे को मिले फ्री किक पर स्टार स्ट्राइकर सुआरेज़ ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। यह सुआरेज़ का उरुग्वे के लिए 53वां गोल था। मैच के 18वें मिनट में रूस को मिले कॉर्नर पर पिछले मैच के हीरो रहे ज़्यूबा गोल करने से चूक गए। इसके बाद 23वें मिनट में उरुग्वे के लिए पहला मैच खेल रहे लाग्जाल्ट के एक किक पर बॉल डिफ्लेक्ट होकर रूस के चेरिशेव से लगकर गोल में चली गई। रूस के इस आत्मघाती गोल से उरुग्वे 2-0 से आगे हो गई। मैच के 36 वें मिनट में रूस के स्मोलनिकोव को रफ खेल के लिए रेड कॉर्ड दिया गया। इसके बाद दस खिलाड़ियों से खेल रही रूस दबाव में आ गई। पहले हाफ में उरुग्वे ने जहा 4 अटेम्प्ट्स किए वहीं रूस ने 1 अटेम्प्ट् किया। हॉफटाइम तक उरुग्वे की खेल पर पकड़ ज्यादा दिख रही थी।
दूसरे हाफ में भी रूस की टीम उरुग्वे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। मैच के दूसरे हॉफ के शुरुआत से ही उरुग्वे ने पास से टाइम स्पेंड करना चाहा। वहीं 10 खिलाड़ियों से खेल रही रूस को दूसरे हॉफ में 4-2-2-1 के फॉर्मेशन के साथ खेलना पड़ा। रूस की टीम दूसरे हाफ में बहुत स्लो खेली और कोई भी गोल नहीं कर पाई। मैच के 80वें मिनट में रूस के ज़्यूबा को एक बेहतरीन चांस मिला, जिसे वह भुना नहीं पाए। मैच के 90वें मिनट में उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर कवानी ने शानदार गोल कर उरुग्वे की लीड 3-0 कर दी। कवानी इस गोल की मदद से सुआरेज़ के बाद दूसरे उरुग्वेयन खिलाड़ी बन गए जिसने तीन वर्ल्डकप में गोल किया हो।
मैच में उरुग्वे ने कुल 15 अटेम्प्ट्स किए, जिसमें 7 ऑन टारगेट थे। वहीं रूस ने बस 3 अटेम्प्ट्स किए, जिसमें से 1 ऑन टारगेट था। उरुग्वे ने 17 फाउल किए वहीं रूस ने 18 फाउल किए। मैच में रूस के पास 44% बॉल पज़ेशन रहा, वहीं उरुग्वे के पास 56% बॉल पज़ेशन रहा। मैच में एक रेड कार्ड भी दिया गया।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।