- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Gyanendro Ningombam elected unopposed as President of Hockey India
दैनिक भास्कर हिंदी: ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम निर्विरोध चुने गए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

हाईलाइट
- ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम निर्विरोध चुने गए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम निर्विरोध हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद की एचआई के कार्यकारी बोर्ड में वापसी हुई है। वह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। ज्ञानेंद्रो एचआई में पूर्वोत्तर से आने वाले पहले अध्यक्ष हैं। इसी साल जुलाई में मुश्ताक के इस्तीफा देने के बाद वह अध्यक्ष चुने गए थे।
एचआई के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, ज्ञानेंद्रो और मुश्ताक को हॉकी प्रशासन का लंबा अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी योग्यता खेल को फायदा पहुंचाएगी। उनकी सलाह देश में खेल को आगे ले जाने के लिए कारगर रहेगी। ज्ञानेंद्रो को दो साल के लिए अध्यक्ष चुना गया है। वह मणिपुर हॉकी में 2009 से 2014 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। वह एक दशक से राज्य की हॉकी से जुड़े हुए हैं। एचआई की 10वीं कांग्रेस का शुक्रवार को आयोजित किया गया है जहां ज्ञानेंद्रो और मुश्ताक ने अपने-अपने कार्यभार संभाले। इसमें घरेलू कैलेंडर की शुरुआत पर भी चर्चा हुई।
सिंह ने कहा, हमारी आज की बैठक काफी शानदार रही। सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। कई मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई जिसमें घरेलू कैलेंडर की शुरुआत, सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए वार्षिक नेशनल चैम्पियनशिप-2021 के सफल आयोजन के लिए सभी राज्य संघों के समर्थन की जरूरत, खासकर कोविड-19 जैसी स्थिति में, इन मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कह, अगले साल की प्लानिंग भी एक मुद्दा थी जहां सभी चार राष्ट्रीय टीमों के टूर्नामेंट को लेकर भी बात हुई। सीनियर और जूनियर टीमों को अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट मुहैया कराने जिससे उन्हें टोक्यो ओलम्पिक खेलों की तैयारी करने में मदद मिले, इस पर भी बात हुई। हमारी कोशिश है कि हम ओलम्पिक की तैयारी के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ें।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: अफगानिस्तान की राष्ट्रीय महिला टीम के लिए 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
दैनिक भास्कर हिंदी: IPL-13 : बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप, औरेंज कैप राहुल के पास बरकरार
दैनिक भास्कर हिंदी: तीरंदाज हिमानी मलिक कोरोना से संक्रमित
दैनिक भास्कर हिंदी: अपने बैकग्राउंड के कारण मैंने भी थोड़ा नस्लवाद झेला है : नासिर हुसैन
दैनिक भास्कर हिंदी: IPL-13: एलिमिनेटर मैच में आज हैदराबाद-बैंगलोर आमने-सामने, जीतने वाली टीम क्वालिफायर में दिल्ली से भिड़ेगी