भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की

India beat Spain 2-0 to start campaign on a bright note
भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की
हॉकी विश्व कप भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की

डिजिटल डेस्क, राउरकेला। भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 के अपने पहले पूल डी मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया। अमित रोहिदास (13 मिनट) ने पहले क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल किया, जबकि हार्दिक सिंह (27 मिनट) ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा।

इस जीत से भारत पूल डी तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है, जिसने वेल्स को दूसरे पूल मैच में 5-0 से हराया था। खेल के दौरान, भारत ने मेगा इवेंट में अपना 200वां गोल भी किया। केवल ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान ने अधिक गोल किया है। मेजबान भारत का अगला मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होगा।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   13 Jan 2023 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story