IPL 2018 : माही ने खोले दिल के राज, बोले साक्षी को मत बताना

IPL 2018 : Dhoni reveals name of his first crush, says Don’t tell Sakshi.
IPL 2018 : माही ने खोले दिल के राज, बोले साक्षी को मत बताना
IPL 2018 : माही ने खोले दिल के राज, बोले साक्षी को मत बताना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम राज खोला। कार्यक्रम का आयोजन गल्फ ऑयल इंडिया ने किया था जिसमें धोनी शामिल हुए थे और इसी दौरान एक फैन ने उनसे उनकी जिंदगी के पहले क्रश के बारे में पूछा तो धोनी ने भी अपने दिल की बात सबके साथ शेयर की। गोल्फ ऑयल इंडिया आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की मुख्य स्पॉन्सर है। इस प्रमोशन इवेंट में धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान जमकर मस्ती की । 

 

Image result for DHONI ADD SHOOT

 

 

माही ने खोले दिल के राज 

 

इस इवेंट में जब धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो पहले तो उन्होंने कुछ संकोच दिखा लेकिन फिर दिल की बात को सबके साथ शेयर किया। धोनी ने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थे तो स्वाति नाम की लड़की पर उनका क्रश था। धोनी ने का ये 1999 की बात है। पहले क्रश का नाम बताने के बाद धोनी ने मजाक में ये भी कहा कि उनका ये राज उनकी पत्नी साक्षी के सामने न खोला जाए। 

 

 

Related image

 

 

साक्षी से की लव मैरिज

 

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं वो जब क्रिकेट में बिजी नहीं होते हैं तो ज्यादातर समय अपनी फैमिली के साथ ही बिताते हैं। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी से लव मैरिज की थी और दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है। जीवा धोनी और साक्षी की लाइफ में 6 फरवरी 2015 को आई थी। धोनी अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं यही कारण है कि उन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और 2017 जनवरी में टीम इंडिया की वन-डे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। 

 

Image result for DHONI CSK

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं धोनी 

 

धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दो साल के बैन के बाद इस साल आईपीएल में वापसी की है। धोनी की कप्तानी में मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है, उसने अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज की है और वो प्वाइंट्स टेबिल में दूसरे पायदान पर है। आईपीएल-11 में धोनी का बल्ला भी खूब चल रहा है और वो अब तक 10 मैचों में 90.00 की औसत से 360 रन बना चुके हैं। 

Created On :   10 May 2018 4:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story