IPL 2018: विराट को अकेला लड़ते देख जोर-जोर से धड़का मस्त-मस्त गर्ल का दिल

IPL 2018: My heart going out to Virat Kohli- Raveena Tandon
IPL 2018: विराट को अकेला लड़ते देख जोर-जोर से धड़का मस्त-मस्त गर्ल का दिल
IPL 2018: विराट को अकेला लड़ते देख जोर-जोर से धड़का मस्त-मस्त गर्ल का दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल का खुमार चढ़ने लगा है और हर कोई आईपीएल के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बॉलीवुड सितारे भी आईपीएल के दीवाने हैं और उनकी दीवानगी एक बार फिर सामने आई है। IPL 2018 में मंगलवार को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की भिडंत रोहित शर्मा की मुंबई इंडियन्स से हुई थी जिसमें मुंबई ने बेंगलुरू को 46 रनों से हरा दिया था। मैच में भले ही बेंगलुरू की टीम मैच हार गई थी लेकिन कप्तान विराट कोहली ने गजब का खेल दिखाया था और 92 रन बनाकर नाबाद रहे थे। विराट की इस पारी से बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन काफी प्रभावित हुईं और उनकी तारीफ में ट्वीट किया। 

 

Image result for RAVEENA TANDON

 

विराट के लिए धड़का मस्त-मस्त गर्ल का दिल !

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मैच के बाद विराट के लिए लिखा कि विराट ने शानदार खेल दिखाया और वो एक योद्धा के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए अकेले लड़ते रहे, ये देखकर मेरा दिल विराट के लिए बाहर आया जा रहा है। रवीना टंडन के अलावा और भी कई लोगों ने विराट की तारीफ में ट्वीट किए और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की।

 

 

 

हार नहीं टाल पाए थे विराट 

 मैच मेें मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को जीत के लिए  214 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 167 रन ही बना पाई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए थे पर वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। मैच के दौरान विराट एक तरफ से रन बना रहे थे और दूसरी तरफ उनके साथी खिलाड़ी अपना विकेट गंवाकर एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे थे। 

 

Image result for VIRAT

 

 

हार के बाद फूटा विराट का गुस्सा 

 

मुंबई इंडियंंस के हाथों मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऑरेंज कैप लेने से इंकार करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया था। ऑरेंज कैप लेते वक्त विराट ने गुस्से में कहा था कि वो इसे नहीं पहनना चाहता, फिलहाल उनका मन इसे फेंक देने का कर रहा है और मैं इस पर फोकस करना चाहता हूं कि हमने विकेट कैसे गंवाए। कोहली का ये गुस्सा आरसीबी के उन खिलाड़ियों के लिए था जो मुंबई के खिलाफ मैच में कोहली का साथ देने में नाकाम रहे थे। 

Created On :   19 April 2018 4:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story