कोविड-19 : श्रीकांत का लोगों से घरों में रहने का अनुरोध

Kovid-19: Srikanths request to people to stay in homes
कोविड-19 : श्रीकांत का लोगों से घरों में रहने का अनुरोध
कोविड-19 : श्रीकांत का लोगों से घरों में रहने का अनुरोध

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया है।

श्रीकांत ने ट्विटर पर लिखा, इस समय का उपयोग अपने करीब लोगों के साथ समय बिताने के लिए करें। घरों पर रहकर वे चीजें करें, जिसे आपने कभी नहीं किया है। घरों पर रहें और सुरक्षित रहें।

श्रीकांत ने इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह कितनी राशि दान कर रहे हैं।

भारत में कोरोनावायरस लगातार तेजी से फैल रहा है। देशभर में कोरोना के अब तक 4000 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

- - आईएएनएस

Created On :   6 April 2020 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story