क्रिकेट: नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिव्यांग बच्चे को लक्ष्मण ने किया सलाम

Laxman salutes the handicapped child while bowling on the nets
क्रिकेट: नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिव्यांग बच्चे को लक्ष्मण ने किया सलाम
क्रिकेट: नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिव्यांग बच्चे को लक्ष्मण ने किया सलाम

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। दिव्यांग बच्चे का नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण उस बच्चे के जज्बे से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। लक्ष्मण ने रविवार को यह वीडियो अपने आधिकारिक टिवटर हैंडल पर शेयर किया।

वीडियो को पोस्ट करने के साथ इस बल्लेबाज ने लिखा, इंसानी जज्बा एक काबिलियत, ढृढ़ता, हिम्मत है जो कोई भी चुरा नहीं सकता। इंसान के धैर्य और हिम्मत को सलाम। वीडियो में दिखाया गए बच्चे के आधे हाथ नहीं है, लेकिन फिर भी वह अपने बाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहा है।

 

Created On :   24 May 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story