VIDEO: जब सिंगर अरमान मलिक ने स्टेज पर बुलाया तो भागे पड़े धोनी, बाद में साक्षी संग यूं हुए रोमांटिक

VIDEO: जब सिंगर अरमान मलिक ने स्टेज पर बुलाया तो भागे पड़े धोनी, बाद में साक्षी संग यूं हुए रोमांटिक
हाईलाइट
  • बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने धोनी के लिए गाया गाना
  • साक्षी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए धोनी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" का ये गाना "कौन तुझे यूं प्यार करेगा..." तो आप सभी ने सुना ही होगा। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बायोपिक थी। धोनी पहली बार रील लाइफ से रियल लाइफ में इस गाने पर वाइफ साक्षी धोनी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) उन्हें स्टेज पर बुलाते हैं और वे शरमाकर पीछे भाग जाते हैं।

 

दरअसल क्रिकेट से दूर धोनी परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के एक ईवेंट में देखा गया था। जहां धोनी, साक्षी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने दोनों (Dhoni Sakshi) के लिए एक गाना डेडिकेट किया। उन्होंने इस खूबसूरत कपल के लिए एमएस धोनी फिल्म का सॉन्ग "कौन तुझे यूं प्यार करेगा..." गाया। इसके साथ ही अरमान ने दोनों से स्टेज शेयर करने की गुजारिश भी की। लेकिन धोनी शरमाकर पीछे भागने लगे। धोनी के इस तरह शरमा कर भागने का वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Kaun tujhe @sakshisingh_r @mahi7781 @armaanmalik . . #kauntujhe #armaanmalik #sakshisingh #dhonisakshi #sakshidhoni

A post shared by mahiiiii (@the_hero_of_helicopter_shott) on

 

 

यह भी पढ़ें: आईपीएल में धोनी करेंगे धमाल ! चेन्नई सुपर किंग्स की करेंगे कप्तानी 

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी के पीछे भाग आने के बाद वहां मौजूद लोग और साक्षी उन्हें स्टेज पर जाने के लिए कहते हैं। फिर अरमान मलिक बताते है कि वह उनसे गाना गाने को नहीं कहेंगे बल्कि वह उनके लिए गाना गाएंगे। इसके बाद धोनी स्टेज पर जाते हैं। धोनी के बाद साक्षी भी स्टेज पर आती हैं। फिर अरमान मलिक धोनी और साक्षी के लिए फिल्म "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" का गाना "कौन तुझे यूं प्यार करेगा" गाते हैं। दोनों अरमान मलिक के सामने खड़े हुए इस गाने को सुन रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

LOVE BIRDS @mahi7781 @sakshisingh_r . . #kauntujhe #unnalunnalunninaivaal #sakshisinghdhoni #dhonisakshi #zivasakshidhoni #armaanmalik

A post shared by mahiiiii (@the_hero_of_helicopter_shott) on

 

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में भी शामिल नहीं किया गया। इसके बाद से उनके संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया है, लेकिन इन सब से दूर धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।

 

 

 

 

Created On :   29 Jan 2020 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story