दुती चंद को ओडिशा सरकार ने दी 3 करोड़ की इनामी राशि

दुती चंद को ओडिशा सरकार ने दी 3 करोड़ की इनामी राशि
हाईलाइट
  • 100 मीटर में केवल 0.02 सेकेंड से गोल्ड जीतने से चूकीं।
  • 200 मीटर में 23.20 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर जीता।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल द्वारा सोमवार को एशियाई खेलों में दोहरे प्रदर्शन के लिए विजेता दुती चंद को सम्मानित किया गया। सम्मान करने के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ आमंत्रित किया गया। दुती चंद ने एशियाई खेलों 2018 में 100 मीटर और 200 मीटर में दो रजत पदक जीते हैं। ओडिशा सरकार द्वारा उनकी इस उपलब्धि के लिए 3 करोड़ रुपये की नकद राशि दी गई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा उन्हें 3 करोड़ रुपये (हर पदक के लिए 1.5 करोड़) का चेक दिया गया। इसके बाद दुती ने कहा,  "मैं बहुत खुश हूं, लेकिन मैं आगामी ओलंपिक के लिए अपना ध्यान रखना चाहती हूं"। मैं अपने देश के लिए ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हूं। 

 

एशियन गेम्स 2018 में दुती चंद ने महिलाओं की 200 मीटर में 23.20 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर में भी सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 100 मीटर रेस 11.32 सेकेंड में पूरी की थी। 100 मीटर में वे केवल 0.02 सेकेंड से गोल्ड जीतने से चूक गईं। सिल्वर मेडल जीतने वाली दुती चंद ने पीटी ऊषा जैसी एथलीटों की श्रेणी में अपना नाम लिखवा लिया है। पीटी ऊषा ने 1986 सोल एशियन गेम्स में चार गोल्ड मेडल जीते थे। इसके अलावा ज्योर्तिमय सिकदर ने 1998 बैंकॉक खेलों में दो पदक हासिल किए थे। सुनीता रानी ने भी 2002 में बुसान एशियन गेम्स से दो पदक जीतकर लौटी थीं। 

Created On :   4 Sep 2018 3:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story