शोएब मलिक ने धोनी को कहा- Legend GOAT, लोगों ने की तारीफ

Shoaib Malik said Legend GOAT to MS Dhoni at twitter
शोएब मलिक ने धोनी को कहा- Legend GOAT, लोगों ने की तारीफ
शोएब मलिक ने धोनी को कहा- Legend GOAT, लोगों ने की तारीफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने ट्वीटर पर एक ट्वीट से खूब तारीफ बटोर ली हैं। शोएब ने भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए Legend GOAT कह दिया है। वैसे तो इसका मतलब सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ होता है, लेकिन कई यूजर्स ने इस GOAT को बकरी भी समझ लिया।

असल मायनों में शोएब का कहना था कि एमएस धोनी एक सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि अधिकाशं यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। जिसके कारण धोनी के चाहने वाले खासे खुश भी हैं। शोएब मलिक ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,700 पूरे कर लिए हैं। वह 1700 रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके ऊपर ब्रैंडन मैक्कलम, तिलकरत्ने दिलशान, विराट कोहली, मार्टिन गप्टिल, और मोहम्मद शहजाद हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ अपनी सरजमीं पर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज में शोएब मलिक शानदार फार्म में नजर आ रहे हैं। मैच के बाद उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन आयोजित किया। एक फैन ने सवाल किया, ‘शोएब मलिक कुछ शब्द एमएस धोनी के बारे में बोलिए।’’ मलिक ने तुरंत ट्वीट करते हुए जवाब दिया की वह एकसर्वकालिक महान खिलाड़ी (Legend GOAT) हैं। इस जवाब की ट्विटर पर लोगों ने खासी तारीफ की।

Created On :   15 Sept 2017 11:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story