अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आया खेल मंत्रालय

Sports Ministry came forward to help former hockey player stranded in America
अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आया खेल मंत्रालय
अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आया खेल मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की मदद का वादा किया है। अशोक कोविड-19 के कारण लगाए गए यातायात प्रतिबंध के चलते अमेरिका में फंसे हैं। रिजिजू के कार्यालय ने गुरुवार शाम को कहा कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावात ने अशोक से संपर्क किया है और वह उनके लिए एक डॉक्टर भी भेज रहे हैं।

रिजिजू के कार्यालय ने लिखा, हॉकी ओलम्पियन अशोक दीवान अमेरिका में फंसे हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने आईओ के माध्यम से किरण रिजिूज तक अपनी बात पहुंचाई। सैन फ्रांसिस्को में मौजूदा भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क किया है और उनके पास डॉक्टर भेज रहे हैं ताकि उनको तुरंत चिकित्सा मुहैया कराया जाए।

अशोक ने आईओ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को पत्र लिखा उनसे मदद मांगी थी। अपने पत्र में 65 साल के अशोक ने बताया था कि वह उक्त रक्तचाप के शिकार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है। दीवान ने बताया था कि उन्हें 20 अप्रैल को भारत लौटना है लेकिन लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो सकेगा।

 

Created On :   10 April 2020 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story