Tokyo Olympic 2020 Live Updates: नीरज चोपड़ा बने भारत के गोल्डन बॉय, मिल्खा सिंह को मेडल किया समर्पित

Tokyo Olympic 2020 Live Updates: Olympic Games Tokyo 2020 Live News Updates, India Matches Schedule and Live Updates
Tokyo Olympic 2020 Live Updates: नीरज चोपड़ा बने भारत के गोल्डन बॉय, मिल्खा सिंह को मेडल किया समर्पित
Tokyo Olympics 2020: Tokyo Olympic 2020 Live Updates: नीरज चोपड़ा बने भारत के गोल्डन बॉय, मिल्खा सिंह को मेडल किया समर्पित
हाईलाइट
  • टोक्यो ओलंपिक का आज 15वां दिन है

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। नीरज ने इतिहास रच दिया है ,नीरज नेथ्रो कर अपने नाम किया गोल्ड। टोक्यो ओलंपिक में ये भारत के नाम पहले गोल्ड मेडल है। जिसे जीतने का श्रेय नीरज चोपड़ा को जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने अपना ये गोल्ड मेडल भारत के नामी एथेलिट और उड़न सिख के नाम से मशहूर रहे मिल्खा सिंह के नाम  समर्पित कर दिया है। 

इस कीर्तिमान को रचने का पूरा श्रेय नीरज चोपड़ा के नाम है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चोपड़ा को बधाई दी। 

 

नीरज की इस कामयाबी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी।

 

नीरज की इस कामयाबी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नीरज की  इस कामयाबी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

अगर आज नीरज गोल्ड जीत जात हैं तो ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले वो भारत के पहलेखिलाड़ी होंगे। उनसे पहले सिर्फ अभिनव बिंद्रा हैं जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड जीता है। बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज से पहले बजरंग पूनिया ने ओलंपिक के सेकंड लास्ट डे भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा। पूनिया ने कुश्ती में कांस्य जीत कर भारत का मान बढ़ाया। पूनिया ने कजाकिस्तान के खिलाड़ी को मुकाबले में हरा कर ये जीत हासिल की। उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौगातों की झड़ी लगा दी। 

 

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत अब तक 5 पदक जीत चुका है। इसमें दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं ओलंपिक के 16वें दिन (07 अगस्त, शनिवार) गोल्फ से भी मेडल की उम्मीद बरकरार है। वो टॉप 4 में बनी हुई हैं।

गोल्फ में उम्मीद बरकरार

ओलंपिक में मेडल की उम्मीद बरकरार है। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को गोल्फ के खेल में अदिति अशोक ने मेडल की उम्मीद जारी रखी है। रियो ओलंपिक में 41वें नंबर पर रहने वाली अदिति अशोक फिलहाल टॉप 4 में शामिल हो गई हैं। 

कुश्ती का सेमीफाइनल


कुश्ती के सेमीफाइनल में मुकाबला शुरू हो गया है। जिसमें भारतीय पहलबान बजरंग पुनिया का सेमीफाइनल में मुकाबला हाजी एलियेव से है। फिलहाल पुनिया वह 1-2 से पीछे हैं।

बजरंग पुनिया का सेमीफाइनल में मुकाबला दोपहर 2।45 से शुरू होगा। इस मुकाबले में पुनिया का सामना तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव से होगा। पुनिया की इस मुकाबले में यदि जीत होती है तो देश के लिए एक और मेडल पक्का है।


क्वार्टर फाइनल में पुनिया 


बजरंग पुनिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के पहलवान मुर्तजा चेका घियासी को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब पुनिया मेडल से 1 जीत की दूरी पर हैं।

कुश्ती क्‍वार्टर फाइनल


कुश्ती के क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के बजरंग पुनिया का सामना इरान के मोर्तेजा चेका से हो रहा है। जिसमें वे 0-1 से पीछे हैं।

पुनिया क्वार्टर फाइनल में


भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में किर्गिस्तान के पहलवान अरनाजर अकमातालिव को हरा दिया है। इसी के साथ पुनिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

कुश्ती में पुनिया आगे


पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया का  सामना किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव से शुरू हो गया है। इस मुकाबले में पुनिया ने शुरुआत बढ़त बना ली है और वह 3-1 से आगे हैं।

भारत को मिली शिकस्त


भारत की महिला हॉकी टीम को ओलंपिक में हार का सामना करना पड़ा। कांस्य पदक के इस मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 3-4 से शिकस्त दी। हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

कुश्ती में हार


कुश्ती के मुकाबाला में भारत की सीमा बिस्ला का मैच महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से हुआ। इस मैच में ट्यूनीशिया की सारा हमदी ने सीमा को 1-3 से हरा दिया।

ब्रिटेन आक्रामक


तीसरे क्वार्टर के बाद चौथे क्वार्टर में भी ब्रिटेन आक्रामक खेल जारी रखा। ब्रिटेन ने 48वें मिनट में गोल किया और वह 4-3 से आगे है। मैच के 12 मिनट बाकी, जिसमें भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। 

तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन ने अपनी तेज शुरुआत की और 32वें मिनट में कॉर्नर हासिल किया। हालांकि मोनिका ने बचाव करते हुए भारत की बढ़त को बरकरार रखा है। ब्रिटेन ने 35वें मिनट में तीसरा गोल किया है और स्कोर 3-3 पहुंचा।

भारतीय टीम 3-2 से आगे


भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में 4 मिनट के अंदर तीन गोल कर दिए हैं। तीसरा गोल 29वें मिनट में वंदना कटारिया ने किया। इसी के साथ भारतीय टीम 3-2 से आगे हो गई है।

भारत की शानदार वापिसी


भारतीय टीम में गुरजीत कौर ने दो शानदार गोल किए और इसी के साथ उन्होंने टीम की शानदार वापिसी कराई। गुरजीत ने 2 मिनट के अंदर पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दोनों गोल किए। गुरजीत ले पहला गोल 25वें मिनट और दूसरा गोल 26वें मिनट में हासिल किया।

ब्रिटेन 2-0 से आगे


ब्रिटेन की सारा रॉबर्टसन ने रिवर्स शॉट के जरिए दूसरा गोल कर दिया है। यह गोल 24वें मिनट में हुआ और इसी के साथ भारत से ब्रिटेन 2-0 से आगे हो गया है।

दूसरे क्वार्टर में ब्रिटेन ने अच्छी शुरुआत की। ब्रिटेन की ऐली रायर ने 16वें मिनट में पहला गोल किया। इसी के साथ भारत 0-1 से पीछे हो गया है।

भारत और ग्रेट ब्रिटेन: मुकाबला शुरू


भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला शुरू हो गया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर ले लिया है। वहीं भारत ने शानदार वापसी की है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से एक ने गोल नहीं किया, स्कोर 0-0 है।

पैदल चाल में गुरप्रीत सिंह हारे


पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल में भारत के गुरप्रीत सिंह क्रैंप के कारण फाइनल में नहीं पहुंचे सके हैं। इस इवेंट में पोलैंड के दाविद तोमाला ने 3 घंटे 50 मिनट 8 सेकेंड में दूरी तय करके गोल्ड मेडल जीत लिया है।

भारत का शेड्यूल (06 अगस्त, शुक्रवार) 


गोल्फ
महिला व्यक्तिगत– 4:00AM (अदिति अशोक)
महिला व्यक्तिगत राउंड 3 - 5:29 AM (दिक्षा डागर)
महिला व्यक्तिगत राउंड 3 - 5:48 AM (अदिति अशोक)
महिला हॉकी
भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन - 7:00 AM
कुश्ती
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा, RO-16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल
8:00 AM  (बजरंग पुनिया)
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा, RO-16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल 
8:00 AM (सीमा बिस्ला)
एथलेटिक्स
पुरुषों की 50 किमी रेस वॉक 
गोल्ड मेडल मैच- 2:00 AM (गुरप्रीत सिंह)
महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक 
गोल्ड मेडल मैच- 1:00 PM (प्रियंका गोस्वामी, भावना जाट)
पुरुषों की 4x400 मीटर रिले हीट 2 
अमोज जैकब, नागनाथन पांडी, अरोकिया राजीव, निरमा नूह टॉम, मोहम्मद अनस-5:07 PM

रवि दहिया हारे


भारत के पहलवान रवि दहिया फाइनल मुकाबला हार गए हैं। रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने उन्हें 7-4 से शिकस्त दी। 

रवि दहिया 4-7 से पीछे


इस मुकाबले के पहले राउंड में रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने 4-2 की बढ़त बना ली है। वहीं रवि दहिया 4-7 से पीछे चल रहे हैं।

भारत के पहलवान रवि दहिया (57 किलोग्राम वेट कैटेगरी) का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। उनका मुकाबला रूस के पहलवान जावुर युगुऐव से है। 

एथलेटिक्स


20 किमी पैदल चाल खत्म हो गई है। जिसमें इटली के मासिमो स्टेनो ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत के संदीप कुमार 23वें, राहुल 47वें और केटी इरफान 51वें स्थान पर रहे।

एथलेटिक्स में पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक शुरू हो गई है। इसमें भारत की ओर से तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल शामिल हैं।

कुश्ती में विनेश फोगाट हारीं


कुश्ती के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर हुआ है और भारतीय रेसलर फोगाट को हार का सामना करना पड़ा है। बेलारुस की वैनेसा कालादजिन्सकाया ने फोगाट को महिला 53 किग्रा वर्ग में 9-3 से मात दी। 

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। उनका मुकाबला बेलारुस की वैनेसा कालादजिन्सकाया से है। इस मैच में फोगाट 2-5 से पीछे चल रही हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर ट्वीट कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, "ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।" 


भारत की ऐतिहासिक जीत


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। यह 41 साल बाद है जब हॉकी टीम इंडिया ने मेडल जीता है।

41 साल बाद जीत की ओर भारतीय टीम


जर्मन टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी कर ली है, उसने 48वें मिनट में चौथा गोल किया। जर्मनी ने ये गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। हालांकि भारतीय टीम अब भी 5-4 से आगे चल रही है।

भारतीय हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ इस मुकाबले में चौथे और अंतिम क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम जर्मनी के खिलाफ 5-3 से आगे चल रही है।

भारतीय टीम की जबरदस्त वापिसी


भारतीय टीम के लिए अब तक सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे हैं। भारत ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल किए और चौथा गोल 31वें मिनट में किया।

हॉकी में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापिसी की और 26वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 5-3 की अपनी शानदार बढ़त को कायम रखा है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट


भारत की विनेश फोगाट ने स्वीडन की मैगडेलेना मैटसन को 7-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

कुश्ती में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 53 किग्रा भार वर्ग में अपनी शुरुआत की है। उनका मुकाबला स्वीडन की सोफिया मैग्डलेन के साथ है। फिलहाल फोगाट पहला मुकाबला जीतने की ओर बढ़ रही हैं।

अंशु मलिक का सफर खत्म


अंशु मलिक को वेलेरिया कोब्लोवा ने 1-5 से हरा दिया है। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में अंशु मलिक का सफर खत्म हो गया है।

कुश्ती में भारत की अंशु मलिक रेपचेज राउंड का मुकाबला ओलंपिक समिति की वेलेरिया कोब्लोवा के साथ खेल रही हैं।

हॉकी टीम इंडिया ने वापसी की


इस मैच में सिमरनजीत सिंह ने दो गोल जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। गोलकीपर श्रीजेश ने कई मौकों पर गोल बचाया।

टीम इंडिया ने वापसी करते हुए पहला गोल किया। सिमरनजीत ने 17वें मिनट में गोल किया। इस गोल के साथ इंडिया और जर्मनी बराबरी पर आ गए हैं। स्कोर 1-1  हो गया है।

पहला क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जबकि जर्मनी इस मैच के पहले ही मिनट में गोलकर बढ़त हुए है। पहले क्वार्टर के खत्म होने से पहले ही उसे पेनल्टी कॉर्नर मिले।

हॉकी टीम का मुकाबला शुरू


भारत और जर्मनी की पुरुष हॉकी टीम के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। इस मैच में भारत की अच्छी शुरुआत नहीं है। जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली है।

भारत का शेड्यूल (05 अगस्त, गुरुवार) 

गोल्फ
महिला राउंड 2: अदिति अशोक– 5:55 AM
महिला राउंड 2:  दीक्षा डागर– 7:39 AM
हॉकी
पुरुष कांस्य पदक मैच
भारत बनाम जर्मनी– 7:00 AM
कुश्ती 
महिला प्रीस्टाइल 53 KG अंतिम 16
विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैटसन- 8:00 AM
दीपक पुनिया का ब्रॉन्ज मेडल मैच- 1:00 PM 
रवि कुमार दहिया का फाइनल मैच- 1:00 PM 
एथलेटिक्स
पुरुष 20KM पैदल चाल फाइनल:  
केटी इरफान, राहुल रोहिला, संदीप कुमार 1:00 PM 

भारतीय महिला हॉकी टीम हारी


सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अर्जेंटीना ने भारत को  2-1 से मात दी। अब भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेगी।

तीसरा क्वार्टर समाप्त, अर्जेंटीना 2-1 से आगे

अर्जेंटीना ने तीसरे क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की। उसने इस क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया।  कप्तान  Maria Noe ने गोल कर 36वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिला दी। अर्जेंटीना की कप्तान का इस मैच में ये दूसरा गोल है। अर्जेंटीना 2-1 से आगे हो गई है।

पहले हॉफ (दूसरे क्वार्टर) के बाद स्कोर 1-1 से बराबर

अर्जेंटीना ने खोला खाता, उसकी ओर से 18वें मिनट में नोएल बैरियोन्यूवो (Noel Barrionuevo) ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया।
 

Created On :   24 July 2021 4:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story