...तो क्या दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे विराट-अनुष्का !

Virat Kohli and Anushka Sharma to tie knot in December this year
...तो क्या दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे विराट-अनुष्का !
...तो क्या दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे विराट-अनुष्का !

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिेकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली का प्यार इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक कमर्शियल एड में दोनों ने शादी के "7 वचन" लिए थे, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसे जानने के बाद विराट-अनुष्का के फैंस फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, खबरों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट ने BCCI से दिसंबर में छुट्टी मांगी है। इससे माना जा रहा है कि विराट ने और किसी के लिए नहीं बल्कि अपने "प्यार" अनुष्का के लिए छुट्टी मांगी है और माना भी यही जा रहा है कि दोनों दिसंबर में  सगाई या फिर शादी कर सकते हैं। 

कोहली नें मांगी है छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने BCCI को बता दिया है कि वो दिसंबर में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान अवेलेबल नहीं रहेंगे। इसके पीछे कोहली ने पर्सनल रीजन्स का हवाला दिया है। कोहली का कहना है कि वो कुछ पर्सनल रीजन्स की वजह से दिसंबर में नहीं रहेंगे और इसके लिए उन्हें 1 महिने की छुट्टी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि BCCI ने भी इस बात को माना है कि कोहली ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान नहीं खेलने का बता दिया है। हालांकि अभी तक क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इस बात को अभी इसलिए भी सच नहीं माना जा सकता, क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली ही कैप्टन रहेंगे। हालांकि वनडे और टी-20 सीरीज में वो खेलेंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

दिसंबर में कर सकते हैं शादी

विराट कोहली के छुट्टी मांगने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली और अनुष्का दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कोहली ने भी BCCI से दिसंबर में ही छुट्टी मांगी है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि कोहली ने छुट्टी इसलिए मांगी है क्योंकि वो एक के बाद एक मैच खेले जा रहे हैं और कुछ दिनों के लिए रेस्ट चाहते हैं, ताकि जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हें थोड़ा आराम मिल सके। बता दें कि इस साल टीम इंडिया का शेड्यूल बहुत बिजी रहा है और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया एक के बाद एक लगातार मैच खेले ही जा रही है और अभी उसे श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज खेलना है। इससे पहले न्यूजीलेंड के साथ भी टीम इंडिया की सीरीज चल रही है, जिस वजह से टीम इंडिया को रेस्ट का मौका नहीं मिल पा रहा है। 

विराट-अनुष्का एक ही डॉक्टर से कराते हैं ट्रीटमेंट

वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें विराट-अनुष्का की बॉन्डिंग को भी समझा जा सकता है। दरअसल, अनुष्का जिस डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाती हैं, उसी से विराट भी अपना ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब इस डॉक्टर ने इन दोनों के साथ अलग-अलग फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस डॉक्टर का नाम है डॉ. ज्वेल गमाडिया और ये एक जाने-माने एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट हैं।

गमाडिया से बॉलीवुड के कई स्टार्स भी अपना ट्रीटमेंट करवाते हैं। डॉ. गमाडिया ने कोहली और अनुष्का के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें को अनुष्का ने ही विराट को डॉ. गमाडिया से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी। 

हाल ही में लिए हैं शादी के "7 वचन"

हाल ही में विराट-अनुष्का के बीच शूट किया गया एक कमर्शियल का वीडियो वायरल हुआ था। इस कमर्शियल एड में विराट-अनुष्का ने शादी के "7 वचन" लिए थे। इस कमर्शियल को मान्यवर ब्रांड ने बनाया था और इस वीडियो में इस "पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल" के बीच काफी बॉन्डिंग दिख रही थी। इस वीडियो में कोहली ने अनुष्का से कहा था, कि वो महिने के 15 दिन खाना बनाएंगे, जबकि अनुष्का ने भी कहा था कि वो जैसा खाना बनाएंगे, वैसा खा लेंगी। ये वीडियो रोमांटिक होने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी था। इस वीडियो के लास्ट में कोहली अनुष्का से हमेशा ख्याल रखने की बात कह रहे थे, जिसके बाद अनुष्का काफी इमोशनल हो जाती हैं और बाद में वो भी विराट का हमेशा ख्याल रखने की बात कहती हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया। इस वीडियो के आने के बाद से ही फैंस दोनों की शादी का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दिसंबर महिने में इनकी शादी की खबरें आना, फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 

2013 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं।

Created On :   25 Oct 2017 3:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story