- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Virat Kohli's Reunion With MS Dhoni's Daughter Ziva watch Video
दैनिक भास्कर हिंदी: धोनी की बेटी ने कैप्टन कोहली को बनाया बिल्ली, करने लगे- 'म्याऊं-म्याऊं', देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, रांची। हमेशा ग्राउंड पर अपने एग्रेशन के लिए जाने जाने वाल टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली रियल लाइफ में कितने शरारती और मस्तीखोर हैं। एक बार फिर से कैप्टन कोहली इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आए। कैप्टन कोहली ग्राउंड पर भले ही कितने गुस्से में क्यों न रहते हों, लेकिन जीवा धोनी के सामने उनकी एक न चली। जीवा ने कैप्टन कोहली को बिल्ली बना दिया। इतना ही नहीं जीवा ने कोहली से 'म्याऊं-म्याऊं' भी करवाया। कोहली गए तो जीवा के डराने के इरादे से थे, लेकिन जीवा उनसे डरी नहीं और कोहली को बिल्ली बना दिया। जीवा के साथ मस्ती का ये वीडियो विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका कारण है, कि इस वीडियो में 'क्यूटनेस ओवरलोडेड' हो गई है। पहले तो जीवा ही इतनी क्यूट हैं और दूसरा जब कोहली बिल्ली बने तो वो भी काफी क्यूट लगे, जिस वजह से क्यूटनेस कुछ ज्यादा ही हो गई।
कोहली ने कहा- जीवा के साथ रहना खुशकिस्मती
कैप्टन विराट कोहली ने धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती का ये वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्टन कोहली ने लिखा, 'जीवा से फिर मिला। इस मासूमियत के साथ रहना खुशकिस्मती है।' इस वीडियो में विराट जीवा के साथ बैठे हुए हैं। घर के बाहर बने गार्डन में जीवा के साथ कैप्टन कोहली ने जीवा से पहले उनके पेट्स के बारे में बातचीत करना चाही। इसके बाद कोहली ने जीवा से पूछा- 'कौन किया?' इस पर जीवा भी उनसे पूछती है, 'कौन किया...कौन किया?' इसके बाद कोहली कहते हैं, 'जीवा ने किया।' तो जीवा कहती है, 'बिल्ली ने किया' और फिर जीवा 'म्याऊं-म्याऊं' करने लगती है। इसके बाद कैप्टन कोहली भी 'म्याऊं-म्याऊं' करने लगे। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कैप्टन कोहली धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी कैप्टन कोहली जीवा के साथ कई बार मस्ती करते दिखें हैं और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो या वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।
धोनी के घर डिनर करने गई थी कोहली एंड कंपनी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में 9 विकेट से जीत के बाद टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्म हाउस में एक ग्रांड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कोहली एंड कंपनी डिनर करने गई थी। कोहली और जीवा का ये वीडियो धोनी के फार्म हाउस का है। गौरतलब है कि दोनों टीम के बीच पहला टी-20 रांची में ही खेला गया, रांची में धोनी का घर भी है। इससे पहले धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था और उन्हें 'लिट्टी चोखा' की पार्टी थी, जिसके बाद बताया जा रहा था कि कंगारुओं को 'लिट्टी चोखा' इतना पसंद आया कि उन्होंने इसको बनाने की रेसिपी तक पूछ डाली थी।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: #INDvsAUS : कूल माही कुछ इस अंदाज में छुड़ाएगे कंगारुओं के छक्के, देखें VIDEO
दैनिक भास्कर हिंदी: वीडियो में देखें वो खास पल, जब धोनी ने बनाया 'अर्धशतकों का शतक'
दैनिक भास्कर हिंदी: जब से कप्तानी छोड़ी है, धोनी 'प्लेयर कूल' हो गए हैं, आप भी देखिए..
दैनिक भास्कर हिंदी: Video: नाराज फैंस बोतल फेंकते रहे, धोनी मजे से सोते रहे