महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत-चीन के बीच खिताबी भिड़ंत आज, रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनना चाहेगी टीम इंडिया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में खेली जा रही महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के हॉकी स्टेडियम में दोनों टीमें शाम 7 बजे खिताब के लिए भिड़ेंगी।
शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने मलेशिया को हराकर और चीन ने जापान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया यदि फाइनल मुकाबला जीत जाती है तो वह रिकॉर्ड चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम करेगी। इससे पहले टीम 2016, 2023 और 2024 में टूर्नामेंट जीत चुकी है। अब तक भारत और दक्षिण कोरिया दोनों के नाम 3-3 खिताब दर्ज हैं। भारतीय टीम के पास चौथी बार ट्रॉफी जीतकर, टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनने का मौका है।
यह भी पढ़े -सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीती तो लगातार चौथी बार चैंपियन बनने से एक कदम होगी दूर
दीपिका से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
भारतीय टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक सबसे ज्यादा गोल किए हैं। उसके नाम अब तक टूर्नामेंट में 29 गोल हैं। वहीं दूसरे नंबर पर चीन है, जिसने 14 गोल दागे हैं। भारत की दीपिका टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर हैं, उनके नाम सबसे ज्यादा 10 गोल हैं। आज के मुकाबले में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
फाइनल मैच से पहले आज ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला भी खेला जाएगा। मलेशिया और जापान के बीच यह दोपहर 4:30 से शुरू होगा। सेमीफाइनल में हारने के बाद दोनों टीमें तीसरे स्थान के टकराएंगी।
Created On :  


