INDIA Bloc Protest: राहुल गांधी का धरना है 'नौटंकी', कांग्रेस के इस पूर्व नेता ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी धरना देना में पूर्ण रूप से परिपक्व हो गए हैं। क्योंकि उन्हें मालूम हैं कि ये 'नौटंकी' 2047 तक करनी है। मालूम हो कि राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के कैंपस में धरने पर बैठे हुए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य सांसद और नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव के दौरान हंगामा, जुबिन नौटियाल की परफॉर्मेंस में छात्रों और पुलिस की झड़प
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा तंज
बता दें, संसद में मंगलवार को विपक्षी सांसद सुबह 10.30 बजे संसद में जुटे थे। इसके बाद 10.45 बजे विपक्ष ने चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च किया। इसके बाद 11 बजे नारेबाजी करते हुए विपक्षी नेता आगे बढ़े। फिर 11.10 बजे से धरना शुरू हो गया। 11.40 बजे राहुल बैरिकेड पर चढ़ गए। 11.50 बजे हिरासत में लिया गया। 11.55 में वो चकमा देकर बस से उतर गए। दोपहर करीब 12 बजे आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी घुसे। 12.05 बजे से आकाशवाणी भवन में धरना शुरू हुआ।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के सांसद चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक बैठना होगा हम यहां बैठेंगे। साथ ही कहा कि सांसदों का अपमान किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमारे यहां बैठने से दिक्कत है तो जगह दें।
यह भी पढ़े -8 अक्टूबर की जीएसटी परिषद बैठक में कारोबार में आसानी और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की संभावना
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
बता दें, विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा। 10 से 20 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक स्तर पर 'वोट चोरी' का विरोध किया जाएगा। 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली होनी है। 25 अक्टूबर से 25 नवंबर वोट बचाओ-देश बचाओ रैली होगी। 25-26 नवंबर 2026 को 6 अलग-अलग राज्यों से 'दिल्ली चलो' यात्रा है। विपक्षी दलों की सबसे बड़ी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही चुनाव आयोग की जवाबदेही तय हो।
Created On :   6 Oct 2026 8:35 PM IST










