सीएम सरमा ने दी जानकारी: मुंबई में कामाख्या देवी का मंदिर बनाएगी असम सरकार

मुंबई में कामाख्या देवी का मंदिर बनाएगी असम सरकार
शिवाजी महाराज के चरित्र पर आधारित नाटक का जिला स्तर पर होगा मंचन

रघुनाथ सिंह लोधी, गुवाहाटी । कामाख्या देवी का मंदिर मुंबई में बनाया जायेगा। असम सरकार ने मंदिर निर्माण की तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र सरकार से मंदिर निर्माण के लिए जमीन मांगी गईं है। यह जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से देश को सांस्कृतिक प्रेरणा मिलती है। असम का महाराष्ट्र से सांस्कृतिक रिश्ता है।

शनिवार को मुख्यमंत्री सरमा ने गुवाहाटी में महाराष्ट्र के पत्रकारों से चर्चा की। पूर्वोत्तर राज्यों में विकास कार्यों का अभ्यास दौरा के सिलसिले में महाराष्ट्र के 13 पत्रकारों ने मुख्यमंत्री सरमा से चर्चा की। असम विकास के बारे में जानकारी देते हुए सरमा ने कहा कि उनकी सरकार जनभागीदारी से हर सेक्टर में अच्छा कार्य कर रही है। काशी विश्वनाथ के समान गुवाहाटी में कामाख्या शक्तिपीठ परिसर का आधुनिकीकरण किया जायेगा। 600 करोड़ की लागत से कामाख्या मंदिर कारीडोर बनेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सराहना करते हुए सरमा ने कहा कि आसाम के विकास के लिए शिंदे का भी सहयोग मिल रहा है।

शिवाजी महाराज पर नाटक का मंचन : मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र पर आधारित जानता राजा नाटक का हर क्षेत्र में मंचन कराया जाए। लिहाजा असम के हर जिले में जानता राजा नाटक का मंचन कराया जायेगा। शिवाजी महाराज ने मुग़ल शासक को चुनौती दी थी। शिवाजी महाराज के समान ही आसाम में योद्धा लचित बरफूकन ने संघर्ष किया। जानता राजा नाटक के माध्यम से असम के नागरिकों को देशप्रेम की प्रेरणा दी जाएगी।

आसाम में महाराष्ट्र भवन : असम में महाराष्ट्र भवन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि महाराष्ट्र भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन इस संबध में कार्य कर रहा है।

अधिकारियों की जिम्मेदारी : सीएम सरमा ने कहा कि अलग- अलग सेक्टर में तेज गति से कार्य के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। अच्छा कार्य कर रहे अधिकारियों के कार्य में सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी। कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्णय लेने में कोई बाधा नहीं है। असम में अपराधिक घटनाएं कम हो रही है।

Created On :   4 Nov 2023 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story