Bhopal-Indore Metro: भोपाल-इंदौर मेट्रो में बैंड बाजा बारात, सात हजार में प्री वेडिंग शूट

भोपाल-इंदौर मेट्रो में बैंड बाजा बारात, सात हजार में प्री वेडिंग शूट
मध्य प्रदेश के शहर भोपाल और इंदौर के लिए 7000 हजार करोड़ रूपये के मेट्रो प्रोजेक्ट की धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही है। अब मेट्रो में प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के शहर भोपाल और इंदौर के लिए 7000 हजार करोड़ रूपये के मेट्रो प्रोजेक्ट की धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही है। अब मेट्रो में प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं। जिसका खर्च एक घंटे का 5 से 7 रूपये तय किया गया है। इसके लिए 15 दिन पहले बुकिंग करानी होगी। सरकार मेट्रो को चलाने के लिए बुरी तरह फंस गई है, क्योंकि इसका हर दिन का खर्च 8 लाख रुपए तक पहुंच रहा है, जबकि प्रतिदिन करीब 100 यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

सेलिब्रेशन के टाइम पर इन बातों का रखे ख्याल

मेट्रो में सेलिब्रेशन के समय शराब, बीड़ी-सिगरेट पटाखे जलाना जैसे कामों की सख्त मनाही है। इसके अलावा मेट्रो में प्रवेश से पहले स्टेशन पर चेकिंग भी होगी। राज्य की मोहन यादव सरकार इस सुविधा की शुरुआत 5 मई, 2026 से कर दी है। सरकार ने भोपाल में मेट्रो चलाने के लिए 20 दिसंबर, 2025 को उद्धघाटन किया था, जिसे 21 दिसंबर को आम लोगों के लिए खोल दिया था। वहीं, इससे पहले 31 मई, 2025 को इंदौर में मेट्रो ट्रैक पर दौड़ने लगी थी।

क्यों घटे यात्री?

शहरों में जब मेट्रो की शुरुआत हुई थी, जब बड़ी संख्या में लोग सुविधा का लाभ उठा रहे थे। लेकिन अब बहुत यात्री घट गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि मेट्रो को सीमित दूरी पर चलाया जा रहा है। इस वजह से लोग अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल भोपाल में मेट्रो करीब 6 किलोमीटर लंबे ट्रैक दौड़ रही है। यही हाल इंदौर का भी है।

मेट्रो प्रशासन ने क्या कहा?

हालांकि, मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य का कहना है कि यह फैसला शहरों की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते परिवेश और लोगों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस पहल की वजह से आम जनता को मेट्रो के और करीब लाना है। बताते चलें कि यह सुविधा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पहले से ही लागू है।

Created On :   5 May 2026 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story