Lalu Yadav Health News: पूर्व सीएम लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और तेज प्रताप अस्पताल पहुंचे

पूर्व सीएम लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और तेज प्रताप अस्पताल पहुंचे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार (17 जुलाई) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू को देखने के लिए उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पहुंचे है।

लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि कल उनका ब्लड प्रेशर (BP) हाई और लो हो रहा उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पिता की आंखों में भी तकलीफ थी इसलिए आंख की जांच हुई है। इसके बाद उनका ईसीजी किया गया। उन्हें 4-5 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मीसा ने कहा शनिवार (18 जुलाई) को उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा।

लालू की तबीयत को लेकर आरजेडी के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि लालू यादव 15 दिन पहले विदेश से इलाज करवाकर लौटे हैं। लालू अभी पटना के कौटिल्य नगर वाले घर में रह रहे हैं। क्या वहां गंदगी है, इस सवाल के जवाब में पूर्व विधायक ने कहा, "डॉक्टर्स ने उन्हें इंफेक्शन से दूर रहने को कहा है। लेकिन अभी जहां रह रहे हैं हो सकता है कि इंफेक्शन हुआ हो। घर के आगे गंदगी फैली हुई है। गोबर फेंका रहता है। ये सरकार का कुचक्र है।"

पूर्व विधायक ने कहा हमारे नेता के साथ भगवान खड़े हैं। भगवान की कृपा से हम लोगों के बीच लालू फिर से खड़े होंगे। आगे उन्होंने कहा, "लालू यादव अंदर से बहुत मजबूत और शेरदिल हैं। लेकिन सरकार जो मानसिक प्रताड़ना दे रही है, वो थोड़े आहत जरूर हुए होंगे। सरकार की तरफ से तंग किया जाता है, सुरक्षा छीन ली जाती है। आदमी के मन में दुख तो होता ही है फिर भी वो इतने हौसले के साथ हैं।"

Created On :   17 July 2026 11:53 PM IST

Tags

Next Story