Air Pollution News: राजधानी में एयर क्वालिटी बेहद खराब स्थिति में पहुंचा, GRAP-2 हुआ लागू, जान लीजिए जरूरी बातें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एयर क्वालिटी बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार (2 नवंबर) को तीन केंद्रो पर प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली का AQI 324 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी होती है। प्रबंधन आयोग ने ग्रैप के स्टेज-2 के तहत लोगों से पब्लिक ट्रॉसपोर्ट का उपयोग करने और निजी वाहनों का प्रयोग कम करने की अपील की है। वहीं, जिन लोगों काम घर से हो सकता है उनको वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है।
क्या होता है GRAP-2?
जब AQI 301-400 के बीच होता है तब GRAP-2 लागू किया जाता है। 300 से ज्यादा AQI को 'बहुत खराब' श्रेणी में गिना जाता है। संशोधित GRAP नियमों के तहत 1 नवंबर 2026 से BS-6, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और छूट मिले हुए वाहनों को ही दिल्ली में घुसने की इजाजत है। जो गाड़ियां BS-6 के नीचे हैं और जिनके पास वैलिट PUCC नहीं है उनकी दिल्ली में एंट्री पर रोक है।
सबसे खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली का एक्यूआई 324 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। यह इस साल 4 फरवरी के बाद से सबसे अधिक है, जब एक्यूआई 339 दर्ज किया गया था। वहीं, आज शाम को तीन निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में एक्यूआई 436 दर्ज किया गया। इसके बाद रोहिणी में 415 और पंजाबी बाग में 413 दर्ज किया गया। दिल्ली के कुल 58 निगरानी केंद्रों में से 37 पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, 17 पर ‘खराब’ और तीन पर ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। केवल एक केंद्र पर वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
Created On :  
