Delhi News: जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला, 5 घायल, 3 की हालत नाजुक, संजीवन अस्पताल में कराए गए भर्ती

जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला,  5 घायल, 3 की हालत नाजुक, संजीवन अस्पताल में कराए गए भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार को एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है। दो संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

खबर है कि एक पारिवारिक विवाद की शिकायत के मामले में नबील नाम का युवक थाने में बिलाया गया था उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाले के चहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं। घायल पुलिस वाले को पहले संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया उसके बाद सर गांगा राम अस्पतातल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी की मां और बहन के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी शिकायत के बाद नबील नाम के युवक को थाने बुलाया गया था।

हमले के बाद आरोपी जामा मस्जिद थाने से फरार हो गया। उसने भागने के लिए एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। इसके बाद सेंट्रल जिले की ऑपरेशंन यूनिट की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे चितली कबर इलाके में ट्रैक किया। पुलिस ने आरोपी को काबू में करने के लिए गोली चलाई। इस गोलीबरी में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। फिलहार मामले में आगे की कार्रवाई हो रही है।

Created On :  

Tags

Next Story