Maharashtra Politics: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने उद्धव ठाकरे पर लगाए ये आरोप, कहा- किसानों को बनाया जा रहा हथियार

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने उद्धव ठाकरे पर लगाए ये आरोप, कहा- किसानों को बनाया जा रहा हथियार
एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर 'दर्द पर राजनीति करने' का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे सत्ता में रहते हैं तो किसानों का दर्द नजर नहीं आता। और जब सत्ता उनके हाथ में नहीं रहती तो वे केवल रोना रोते हैं। यह सब सिर्फ किसानों को दिखाने के लिए प्रेम करते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव किसानों का इस्तेमाल करके उनका राजनीतिक लाभ उठा रही है। इतना ही नहीं, शिंदे ने उद्धव को 'मगरमच्छ के आंसू' निकालने वाला भी बताया। वहीं केंद्र और राज्य सरकार सामंजस्य बिठाकर पूरी लगन से किसानों के लिए कार्य कर रही है।

उद्धव ठाकरे ने छत्रपति संभाजीनगर में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा सरकार हाल ही में आई बाढ़ और भारी बारिश से तबाह फसलों के लिए पूर्ण ऋण माफ करे। अगर माफ नहीं किया तो कर्ज से डूबे किसान उनके खिलाफ सड़को पर विरोध करेंगे।

इस पर एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में उद्धव ठाकरे की रैली को 'मगरमच्छ के आंसू' बहाने वाला बताया और उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा, वे ऐसा करके किसानों के हालात का फायदा उठाने में लगे हैं।

सत्ता रहती है तो किसानों पर बात नहीं करते- शिंदे

एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर 'दर्द पर राजनीति करने' का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे सत्ता में रहते हैं तो किसानों का दर्द नजर नहीं आता। और जब सत्ता उनके हाथ में नहीं रहती तो वे केवल रोना रोते हैं। यह सब सिर्फ किसानों को दिखाने के लिए प्रेम करते हैं। लेकिन हमारी महायुति सरकार केवल नारों के लिए नहीं, बल्कि पूर्ण समाधान हो इसके लिए कार्य करती है।

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिले

आपको बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण व्यापक रूप में पानी बढ़ा और खेत खलिहान डूब गए थे। जिसके कारण निचले इलाको में रहने वाले 41,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। इन लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया था। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में सोलापुर, जालना, छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव थे।

शिंदे ने उद्धव पर कसा तंज

शनिवार को शिंदे ने उद्धव पर इसी बात को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जो लोग कभी अपने घर से बाहर नहीं निकलते थे। वे आज किसानों के लिए मार्च निकालने की बात कर रहे हैं ऐसी बातें उन पर सोभा नहीं देती। शिंदे ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा जब भी किसानों पर जब भी कोई बड़ा संकट आया है, महायुति गठबंधन हमेंशा से उनके साथ मजबूती से खड़ी रही है।

उपमुख्यमंत्री ने अपने कामों को गिनाया

कुछ मीडिया रिपोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब फसलें, जमीन, पशुधन और यहां तक कि घर भी तबाह हो गए थे। तो हमारी पूरी सरकार- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सभी मंत्रियों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। और उसके बाद सुनिश्चित किया कि एनडीआरएफ के नियम के अनुसार किसानों को राहत सामग्री पहुचाई जाए।

केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को 31,628 करोड़ रुपए का राहत पैकेज की घोषणा की गई है। जिसमें दिवाली से पहले ही किसानों को 10,000 रुपए की तत्काल सहायता राशि दे दी गई है। इसके अलावा जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें प्रति हेक्टेयर 48,000 रुपए दिए जाएंगे। और साथ ही साथ मनरेगा योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 3.47 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाएगी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य और केंद्र सरकार समन्वय से काम कर रही हैं। ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Created On :   12 Oct 2025 1:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story