- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- पेंच रिजर्व में आया नन्हा मेहमान...
Seoni News: पेंच रिजर्व में आया नन्हा मेहमान दामिनी बनी मां

By - Bhaskar Hindi |11 Oct 2025 7:21 PM IST
दामिनी वर्ष 2000 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई थी।
Seoni News: पेंच टाइगर रिजर्व में मादा हाथी दामिनी ने शावक को जन्म दिया है। कर्माझिरी रेंज के 39 नम्बर केम्प में दामिनी ने एक नन्हे नर शावक को जन्म दिया। वर्तमान में मां और शावक दोनों स्वस्थ हैं। दामिनी वर्ष 2000 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई थी। इसकी मां का नाम अनारकली था। जिस समय इसे लाया गया था, तब इसकी उम्र 5 वर्ष थी जो अब 30 वर्ष की हो गई है। शावक दामिनी और नर हाथी बाली की संतान है। बाली वर्ष 2022 में कर्नाटक से लाया गया था। इसके पूर्व भी दामिनी ने एक शावक को जन्म दिया था पर कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद दामिनी ने अपने दूसरे शावक को जन्म दिया है।
Created On :   11 Oct 2025 7:21 PM IST
Next Story