- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- कुरई और कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के...
Seoni News: कुरई और कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत

Seoni News: जिले में दो लोगो की मौत कुएं में डूबने से हो गई। घटनाएं कुरई और कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र की है। पहली घटना कान्हीवाड़ा के मिर्चीटोला गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि संदीप (22) पिता प्रीतम मड़ावी शनिवार की रात को परिजन के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह वह बिस्तर पर नहीं दिखा।
तब परिजन घर के पीछे स्थित खेत गए तो देखा कि संदीप का शव कुएं में उतरा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। दूसरी घटना कुरई थाना के बाबई गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि बाबई निवासी लवकुश (23) पिता बस्तीराम मर्सकोले अपने खेत गया था।
काफी देर तक नहीं आने पर परिजन तलाशते हुए खेत गए तो देखा कि लवकुश का शव कुएं में उतरा रहा था। पुलिस का कहना है कि लवकुश को मिर्गी की बीमारी थी। शायद कुएं के पास उसे मिर्गी आ गई होगी और वह कुएं में गिर गया होगा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी
Created On :   24 Nov 2025 3:18 PM IST












