Seoni News: सौगात या मजाक-चार शव वाहन बुलाए, तीन वापस बुला लिए

सौगात या मजाक-चार शव वाहन बुलाए, तीन वापस बुला लिए
एक मात्र वाहन, प्राइवेट वाहन से ले जाना पड़ता है शव

Seoni News: जिले में शव वाहन की सौगात मानो मजाक बन गई। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने जिले को चार शव वाहन उपलब्ध कराए थे। बकायदा इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद तीन वाहनों को वापस बुला लिया गया। अब एक मात्र वाहन की सेवाएं ली जा रही हैं। लोगों का कहना है कि वाहनों को किसी अन्य ब्लॉकों में दे दिया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

लोगों की बनी परेशानी

वर्तमान में शव वाहन जिला मुख्यालय में रखा गया है। यदि किसी को शव वाहन चाहिए तो उसे जिला अस्पताल में संपर्क करना होता है। यहां का नंबर क्या है इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को जानकारी के अभाव में प्राइवेट वाहन दोगुने किराए पर लेना पड़ता है। यह समस्या काफी दिनों से चले आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कतें उन लोगों को होती हैं जिन्हें शव दूर ले जाना पड़ता है।

नहीं है शव वाहन

जिले में सिवनी को छोड़ कहीं पर भी शव वाहन नहीं है। पूर्व में जिला अस्पताल में एक शव वाहन था, लेकिन एक बार बिगडऩे के बाद उसे सुधारा नहीं गया। कुछ प्राइवेट एंबुलेंस संचालक शव ले जाते हैं,लेकिन दो गुना किराया लेते हैं। पीएम के बाद शव पुलिस परिजन को सौंप देती है बाद में उसे ले जाने की जिम्मेदारी परिजन की होती है।

इनका कहना है

चार शव वाहन उपलब्ध कराए गए थे जिसमें से तीन वापस बुला लिए गए। मामला शासन स्तर का है। एक वाहन ही उपलब्ध है।

डॉ जयपाल सिंह ठाकुर, सीएमएचओ, सिवनी

Created On :   24 Nov 2025 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story